Donald Trump के लिए 'स्पेशल गिफ्ट' लेकर पहुंचे जयशंकर, जानिए PM मोदी ने क्या भेजा?

Donald Trump Oath Ceremony: विदेश मंत्री एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे हैं.

Published date india.com Published: January 20, 2025 10:16 PM IST
Donald Trump के लिए 'स्पेशल गिफ्ट' लेकर पहुंचे जयशंकर, जानिए PM मोदी ने क्या भेजा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में देश की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अमेरिका के इस खास दिन पर जब वहां के लोगों को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है, तो जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के विशेष दूत के रूप में वहां शामिल होने पहुंचे हैं.

PM मोदी ने दोस्त ट्रंप को तोहफे में क्या भेजा?

सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर अपने साथ पीएम मोदी का एक खास पत्र लेकर गए हैं, जो वह ट्रंप को सौंपेंगे. यह पत्र ट्रंप के साथ भारत की दोस्ती और भविष्य में सहयोग को मजबूत करने के इरादे का प्रतीक है.

ट्रंप के शपथ ग्रहण में जयशंकर की भागीदारी भारत की उस परंपरा का हिस्सा है, जिसमें विदेश में शपथ ग्रहण समारोहों में विशेष दूत भेजे जाते हैं. यह कदम दोनों देशों के बीच गहराते रिश्तों को और मजबूती देने की दिशा में उठाया गया.

शपथ ग्रहण समारोहों में भारत की ये है परंपरा

आपको बता दें कि भारत की यह परंपरा रही है कि वह अन्य देशों के शपथ ग्रहण समारोहों में वरिष्ठ मंत्रियों या विशेष दूतों को भेजता है. जैसे- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई, 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे. इसी तरह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईरान के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में भाग लिया था. इन आयोजनों में भारत की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी कूटनीति और संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रतीक है.

जयशंकर बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं

प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में शामिल होने पर जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने पोस्ट में कहा, आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जयशंकर ने आगे कहा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज सुबह सेंट जॉन्स चर्च में हुई प्रार्थना में शामिल हुआ.

जयशंकर के शामिल होने से भारत को क्या होगा फायदा?

बता दें कि जयशंकर की उपस्थिति और प्रधानमंत्री मोदी का पत्र भारत-अमेरिका रिश्तों में एक नई शुरुआत का संकेत है. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के साथ, दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है. विदेश मंत्री ने अपनी मौजूदगी से यह संदेश दिया कि भारत हर मौके पर अमेरिका के साथ खड़ा है. यह कूटनीतिक पहल भारत की वैश्विक भागीदारी और प्रभाव को दर्शाती है, जो भविष्य में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें America की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.