ईरान के साथ एकतरफा सीजफायर के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक प्लेन मंगलवार को आसमान से अचानक गायब हो गया. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एयरक्राफ्ट कतर के एयरस्पेस में इमरजेंसी सिग्नल देने के बाद लापता हो गया. इस एयरक्राफ्ट को ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहा जाता है. ये हवा में ही दूसरे मिलिट्री एयरक्राफ्ट में फ्यूल की सप्लाई दे सकता है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एयरक्राफ्ट ने उड़ान के दौरान ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल भेजा. यह सिग्नल तब दिया जाता है, जब प्लेन में कोई बड़ा टेक्निकल फॉल्ट हो. अभी तक अमेरिका ने प्लेन के गायब होने में ईरान की किसी भी भूमिका की बात नहीं कही है. लेकिन, ईरान की तरफ से सफाई आ गई है. ईरान ने कहा- इस मामले में हमारा कोई हाथ नहीं है.
प्लेन ने अल धफरा एयर बेस से भरी थी उड़ान
अमेरिका के इस प्लेन ने UAE के अल धफरा एयर बेस से उड़ान भरी थी. ये फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था. इसी दौरान कतर के पास उसका सिग्नल कुछ समय के लिए गायब हो गया. फ्लाइट डेटा के मुताबिक, कुछ देर ये आसमान में चक्कर लगाता रहा और फिर नीचे उतरने लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक प्लेन के क्रैश होने की कोई खबर नहीं है. अमेरिका ने इसे लेकर जानकारी शेयर नहीं की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें America की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.