Russia Ukrain Crisis: अमेरिकी पत्रकार की हत्या, यूक्रेनियों का आरोप- रूसी हैं मौत के जिम्मेदार

यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की हत्या हो गई. ख़बरों के मुताबिक ब्रेंट रेनॉड अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए काम करता था. यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस ने पत्रकार की हत्या की है.

Published date india.com Updated: March 13, 2022 10:46 PM IST
Russia Ukrain Crisis: अमेरिकी पत्रकार की हत्या, यूक्रेनियों का आरोप- रूसी हैं मौत के जिम्मेदार

Russia Ukrain Crisis: यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की हत्या (US Journalist Killed in Ukrain) कर दी गई. समाचार एजेंसी एएफपी की ख़बरों के मुताबिक यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस को पत्रकार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि पत्रकार की मौत के कारणों का खुलासा नहीं पाया है. मृतक पत्रकार की पहचान ब्रेंट रेनॉड (Brent Renaud) के रूप में हुई है. ब्रेंट के पास से मिले अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहचान पत्र से उसकी जानकारी मिली.

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ब्रेंट को लेकर स्पष्टीकरण और बयान जारी किया है. अमेरिकी अख़बार के मुताबिक ब्रेंट ने उनके लिए काफी वक्त पहले काम किया था. पहचान पत्र के बारे में बताते हुए अखबार ने कहा कि यह पहचान पत्र ब्रेंट को काफी वक्त पहले जारी किया गया था. अखबार का कहना है कि ब्रेंट ने आखिरी बार उनके लिए साल 2015 में काम किया था. फिलहाल, ब्रेंट को न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन में नहीं भेजा था.

वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव के एक अस्पताल में इलाज करा रहे एक अमेरिकी पत्रकार का कहना है कि उन्हें और उनके एक अमेरिकी सहयोगी को कीव के निकट एक शहर इरपिन में एक पुल के निकट जांच चौकी पर रोके जाने के बाद गोली मार दी गई थी. जुआन अर्रेडोंडो ने सर्जरी के लिए ले जाने से पहले अस्पताल से एक इंटरव्यू में इतालवी पत्रकार एनालिसा कैमिली को बताया कि उनके सहयोगी की गर्दन में चोट लगी थी.

अर्रेडोंडो ने कैमिली को बताया कि उनके साथी अमेरिकी पत्रकार के बारे में अधिक जानकारी नहीं है. जिसकी पहचान उन्होंने अपने मित्र ब्रेंट रेनॉड के रूप में की है. उन्होंने कैमिली को बताया कि वे क्षेत्र से भाग रहे शरणार्थियों की वीडियो बना रहे थे, जब उन्हें एक जांच चौकी के पास एक कार में गोली मार दी गई थी. उन्होंने बताया कि कार पलट गई थी, लेकिन गोलीबारी जारी रही. कीव क्षेत्र की पुलिस ने एक बयान में कहा कि रूसी सैनिकों ने कार पर गोलियां चलाईं और एक पत्रकार की मौत हो गई. अर्रेडोंडो ने कहा कि एक एम्बुलेंस उन्हें अस्पताल ले आई और रेनॉड ‘पीछे छूट गया’.

(इनपुट-एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.