अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला का 114 वर्ष की आयु में निधन

डेलफीन गिब्सन ने अच्छे भोजन, भगवान में विश्वास और चर्च को अपनी लंबी जिंदगी का राज बताया था.

Updated: May 11, 2018, 6:55 PM IST

हंटिंगडन : अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला पेंसिल्वेनिया निवासी डेलफीन गिब्सन का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया. ‘रॉबर्ट डी हेल्थ फ्यूनरल होम’ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश की सबसे वृद्ध महिला डेलफीन गिब्सन का बुधवार को निधन हो गया. वह अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला भी थीं. हंटिंगडन नर्सिंग होम से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में डेलफीन गिब्सन ने जब अपनी आयु के 100 वर्ष पूरे किए थे तब से ही वो हंटिंगडन नर्सिंग होम में रह रही थीं.

ईश्वर में आस्था और अच्छे भोजन को बताया था दीर्घायु होने का राज
गौरतलब है कि अमेरिका की वयोवृद्ध महिला डेलफीन गिब्सन जब उनके दीर्घायु होने का राज पूछा गया था तो उन्होंने अच्छे भोजन, भगवान में विश्वास और चर्च को अपनी लंबी जिंदगी का राज बताया था. दक्षिण कैरोलिना के रिजवे में 17 अगस्त 1903 को डेलफीन का जन्म हुआ था. और वर्ष 1958 में टेलर गिब्सन के साथ परिणय सूत्र में बंधी थीं. ( इनपुट एजेंसी )

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.