AI ने 9 सेकेंड डिलीट कर दिया कंपनी का सारा डाटा, फाउंडर ने पूछा तो बोला-'आपने नहीं कहा था, मैंने खुद लिया फैसला'

AI News: एआई ने नौ सेकेंड में कंपनी का प्रोडक्शन डेटाबेस ही डिलीट कर दिया और उसके सारे बैकअप मिटा दिए.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Published: May 16, 2026, 1:14 PM IST

AI News: एक स्टार्ट-अप के सॉफ्टवेयर सिस्टम में एक बग आ गया. कंपनी ने इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए एक एआई बॉट पर भरोसा किया, लेकिन उसने कंपनी का पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया है. यह सब इस एआई ने सिर्फ 9 सेकेंड के भीतर कर दिया, जिससे कंपनी को अपना डाटा बचाने का एक मौका तक नहीं मिला.

कौन-सी कंपनी बनी शिकार

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉकेटओएस (PocketOS) के फाउंडर, जेर (Jer Crane) ने बताया कि AI एजेंट एंथ्रोपिक के क्लाउड एआई पर आधारित कोडिंग टूल Cursor ‘अपनी सुरक्षा सीमाओं से बाहर’ चला गया था. एआई ने जो डाटा हटाया वो कार रेंटल कंपनियों के पास बुकिंग या गाड़ियों के अलॉटमेंट का रिकॉर्ड था.

ये भी पढ़िए- क्या सूर्य-पृथ्वी की रचयिता मिल्की-वे ने खायी थी पूरी गैलेक्सी? कौन थी ‘लोकी’? क्या है ब्रह्मांड का 10 अरब साल पुराना राज

फाउंडर ने एक्स पर लिखा, अभी-अभी एक एजेंट अपनी सुरक्षा सीमाओं से बाहर चला गया और मेरा प्रोडक्शन डेटाबेस और उसके बैकअप मिटा दिए. यह सब क्या बकवास है?

एआई ने अपनी सफाई में क्या कहा

रिपोर्ट के मुताबिक, फाउंडर ने बताया कि PocketOS पर निर्भर रहने वाली कार रेंटल कंपनियों ने शनिवार की सुबह जब अपने सिस्टम खोले, तो पाया कि उनके सिस्टम पूरी तरह से साफ हो चुके थे. जब उन्होंने सवाल पूछा तो एआई ने कहा, आपने मुझसे कुछ भी डिलीट करने के लिए कभी नहीं कहा था. मैंने यह खुद ही करने का फैसला किया.

क्या है विशेषज्ञों को डर

प्रोफेसर एलन वूडवर्ड ने चेतावनी दी कि अगर कोई कंपनी किसी AI से डेटाबेस को ठीक करने के लिए कहती है, तो बॉट यह तय कर सकता है कि सबसे आसान उपाय पूरे डेटाबेस को ही डिलीट कर देना है.

अब विशेषज्ञों को डर है कि यह बुरा सपना उन हजारों कंपनियों के लिए एक चेतावनी है जो अपने डेटाबेस, ईमेल, पेमेंट सिस्टम और कस्टमर रिकॉर्ड तक पहुँच देने के लिए शक्तिशाली AI बॉट्स को सौंपने की जल्दबाजी कर रही हैं.

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह खतरा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि कंपनियां तेजी से AI टूल्स को अपने ‘सबसे कीमती चीजों’ डेटाबेस, कस्टमर रिकॉर्ड, पेमेंट सिस्टम और अंदरूनी कोड तक पहुचने की इजाजत दे रही हैं.

किसने बनाया था ये बॉट

यह बॉट कोडिंग टूल Cursor का इस्तेमाल कर रहा था, जो एंथ्रोपिक के क्लाउड एआई पर आधारित है. इसे संस्थापक Dario Amodei ने विकसित किया था. इसके समर्थकों का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी बहुत ज़्यादा समय और पैसा बचा सकती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.