Another Hindu Man Set On Fire In Bangladesh Violence Escapes By Jumping Into Pond
बांग्लादेश में नहीं थम रही दरिंदगी! एक और हिंदू युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों की कड़ी में एक और गंभीर घटना सामने आई है. कारोबारी खोकन चंद्र पर भीड़ ने हमला किया, जिसमें उन्हें पहले पीटा गया, फिर चाकू मारा गया और बाद में आग लगा दी गई.
बांग्लादेश में एक बार फिर एक हिंदू कारोबारी पर भीड़ ने बेहद क्रूर हमला किया. इस हमले में युवक को पहले पीटा गया, फिर चाकू से हमला किया गया और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. यह पिछले दो हफ्तों में अल्पसंख्यक समुदाय पर हुआ चौथा ऐसा हमला बताया जा रहा है. युवक की पहचान 40 वर्षीय खोकन चंद्र के रूप में हुई है, जिन्होंने पास के एक तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, हालांकि वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
यह घटना नए साल की पूर्व संध्या पर हुई, जब खोकन चंद्र अपनी मेडिकल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. रात करीब 9 बजे, केउरभंगा बाजार से लौटते समय तिलोई इलाके में कुछ बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों ने खोकन पर धारदार हथियारों से कई बार वार किए, फिर उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जान बचाने के लिए खोकन पास के तालाब में कूद गया.
बाद में स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. खोकन चंद्र पर हुए इस हमले से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के बीच डर और तनाव और बढ़ गया है.
विरोध ने लिया भारत-विरोधी रूप
हाल के दिनों में कई हमले और भीड़ की तरफ से हत्या की घटनाएं सामने आई हैं. ये घटनाएं कथित तौर पर भारत विरोधी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों के बीच हुई हैं. हादी की मौत को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसके हत्यारे भारत भाग गए, जिससे विरोध प्रदर्शनों ने भारत-विरोधी रूप ले लिया है.
इस ताजा घटना से एक दिन पहले ही बांग्लादेश के मयमनसिंह इलाके में एक और हिंदू युवक, बजेंद्र बिस्वास, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह एक गारमेंट फैक्ट्री में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी नोमान मिया ने गोली चलाने से पहले उनसे पूछा, ‘क्या मैं तुम्हें गोली मार दूं?’ और फिर फायर कर दिया.
बताया गया है कि बजेंद्र बिस्वास और नोमान मिया दोनों ही अंसार बहिनी के सदस्य थे. अंसार बहिनी बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक अर्धसैनिक सहायक बल है, जो सामुदायिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है. घटना के वक्त वे सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में अन्य 20 सुरक्षाकर्मियों के साथ तैनात थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.