At Least 40 Palestinians Were Killed On Saturday In Israeli Airstrikes That Targeted Residential Homes In Central Gaza
Israel-Hamas संघर्ष में मरने वालों की संख्या पहुंची 28,858 के पार : गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा
गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 28,858 हो गई है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, इसमें 68,600 से अधिक घायल भी हैं. इस संघर्ष की शुरूआत हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा से इजरायल पर बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले करके की थी. जिसके बाद इजरायल ने कड़ा कदम उठाया, गाजा को पूर्ण नाकाबंदी लगा दी.
Israel-Hamas: 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले किए साथ ही सीमा का उल्लंघन किया गया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया. इस हमले को लेकर इजराइल ने जवाबी हमले किए साथ ही गाजा में पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दे दिया.
वहीं शनिवार को गाजा पट्टी के स्वस्थ्य मंत्रालय ने ये बयान दिया कि नए आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में हुई 40 मौतें शामिल हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के दावों के अनुसार शनिवार (17 फरवरी) को मध्य गाजा पट्टी में आवासीय घरों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
मरने वालो की संख्या पहुंची 28,858
इसके साथ ही 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में कुल 67,611 लोग घायल हुए हैं. वहीं शनिवार (17 फरवरी) को गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 28,858 हो गई है.
कब और कैसे हुई युद्ध की शुरुआत
पिछले साल 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था जिसके जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ हमला करने की शुरूआत की. जिसके बाद से अब तक गाजा में युद्ध जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर हुए भीषण आतंकी हमले की निंदा करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे. भारत ने लंबे समय से चल रहे इजरायल-फिलिस्तीन के संघर्ष को लेकर ‘दो-राज्य समाधान’ के पीछे अपना वजन जारी रखा है.
भारत ने भेजी गाजा के लिए मानवीय सहायता
भारत ने अपनी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के तहत गाजा के लोगों को मानवीय सहायता भी भेजी. इससे पहले दिसंबर में, भारत ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त को जारी किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.