कुत्ता समझ जिसे, वो निकला सांप! महिला की छाती पर कुंडली मारकर बैठा था विशाल अजगर

Snake Viral News: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर की एक महिला उस समय बुरी तरह डर गई, जब वह सो कर उठी और उसने पाया कि ढाई मीटर लंबा कार्पेट अजगर उसकी छाती पर कुंडली मारकर बैठा है.

Published date india.com Updated: January 16, 2026 9:44 PM IST
कुत्ता समझा जिसे, वो निकला सांप! महिला की छाती पर कुंडली मारकर बैठा था विशाल अजगर

Snake Viral News: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माने जाते हैं, जिन्हें देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन सोचिए, अगर कोई सांप घर में घुस आए और सोते समय आपकी छाती पर कुंडली मारकर आराम से बैठ जाए, तो कैसा नजारा होगा. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है, जिसकी खबर सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

महिला की छाती पर बैठा था विशाल अजगर

दरअसल, ब्रिस्बेन शहर की रहने वाली एक महिला उस समय सबसे ज्यादा डर जाती है, जब सुबह उसकी आंख खुली है और उसे पता चलता है कि उसके शरीर के ऊपर लगभग ढाई मीटर लंबा एक बडे़ साइज कार्पेट नाम का अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ है. महिला का नाम रैचेल ब्लूर है. शुरुआत में उन्हें यह लगता है कि उनकी छाती और पेट पर पड़ा भारी वजन उनके पालतू कुत्ते लैब्राडूडल का होगा. हालांकि जब महिला ने अपने शरीर के ऊपर से रजाई को हटाने का प्रयास किया, तो उन्हें किसी चीज के हिलने का अहसास होता है. उसी पल महिला को समझ आया कि वह उनका कु्त्ता नहीं, बल्कि एक सांप है. इसके बाद महिला अपने बगल में सो रहे पति को तुरंत जगाया और लाइट के जलाने के लिए कहती है.

कमरे में अजगर के साथ कैद महिला

जैसे ही लाइट ऑन हुई, महिला का पति देखता है कि उसके के शरीर के ऊपर एक विशालकालय अजगर कुंडली मारकर आराम से बैठा है. इसके बाद महिला का पति कहता है कि हिलना-डुलना नहीं. क्योंकि उसके शरीर के ऊपर करीब ढाई मीटर लंबा कार्पेट पाइथन मौजूद है. ऐसे हालात में महिला का पिता पहले अपने परिवार के कुत्तों के बारे में सोचता है और उन्हें कमरे से बाहर निकालता है. उन्हें डर था कि अगर कुत्ते ने सांप पर हमला किया, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी. हालांकि महिला कमरे में सांप के साथ अकेली पड़ जाती है.

महिला ने ऐसे बचाई खुद की जान

इसके बाद महिला का पति किसी दूसरे जगह से उसे कहता है कि वह धीरे-धीरे रजाई के नीचे से निकलने की कोशिश करे. इसके बाद महिला काफी संभल कर साइड से खिसकते हुए बिस्तर से बाहर निकलती है. फिर सांप को सुरक्षित तरीके से खिड़की के रास्ते बाहर निकाल देती है. महिला का कहना है कि सांप दूसरी मंजिल तक आ गया था और शटर को धक्का देकर खोल लिया होगा. फिर वह सीधे उसके बिस्तर तक आ पहुंचा.

अजगर से नहीं, मेंढक से लगता डर

महिला ने बताया कि उसे सांप से बिल्कुल भी डर नहीं लगा, क्योंकि उसका पूरा बचपन इन्हीं सापों के इलाके में बीता है. हालांकि महिला ने मजाक में कहा कि, यह सही था कि वह एक सांप था, अगर उसकी जगह कोई मेंढक रहता तो वह ज्यादा डर सकती थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.