Baloch Rebels Launch Maritime Attack Three Soldiers Killed Panic In Pakistan And Asim Munir Army
इतिहास में पहली बार! बलोच विद्रोहियों ने समंदर में किया हमला, हिल गया पूरा पाकिस्तान, जानें कब और कैसे हुआ अटैक
हमला ईरान सीमा के करीब तटीय जलक्षेत्र में हुआ. इस घटना के बाद पाकिस्तान में हड़कंप है क्योंकि बलूचिस्तान में उग्रवादी समूह अब तक जमीन पर होने वाले अभियानों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते रहे हैं.
Baloch fighters launch sea attack: पाकिस्तान के अंदरूनी हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. अफगानिस्तान से लगा खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाके पहले से ही अशांत हैं. अब पाकिस्तान की समुद्री सीमा भी सुरक्षित नहीं रही. इतिहास में पहली बार, सशस्त्र बलूच BLA लड़ाकों ने पाकिस्तान-ईरान सीमा के पास अरब सागर में एक गश्ती नाव पर हमला किया. ये पहली बार है जब विद्रोह की आंच समंदर तक पहुंची है.
मारे गए तीन जवान
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, BLA लड़ाकों द्वारा की गई गोलीबारी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के तीन जवान मारे गए. जिस नाव पर हमला हुआ वह अपनी नियमित गश्त पर थी. अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा टीम को निशाना बनाकर किया गया यह अपनी तरह का पहला ज्ञात हमला है.
प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनबलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी(BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह हमला ईरान सीमा के करीब तटीय जलक्षेत्र में हुआ. इस घटना के बाद पाकिस्तान में हड़कंप है क्योंकि बलूचिस्तान में उग्रवादी समूह अब तक जमीन पर होने वाले अभियानों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते रहे हैं. समंदर में हमला करके बलोचों ने ये संकेत दे दिया है कि पाकिस्तानी फौज अब जमीन, आसमान और समुद्र कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.
चीन के लिए चिंता का सबब
यह घटना जिवानी के पास हुई है जो ग्वादर से ज्यादा दूर नहीं है. ग्वादर एक छोटा सा तटीय कस्बा और बंदरगाह है जिसका रणनीतिक और आर्थिक महत्व है. ग्वादर में बंदरगाह को चीन विकसित कर रहा है. इस इलाके में चीनी मौजूदगी से बलोच पहले से ही नाराज हैं.हाल के वर्षों में ग्वादर और आस-पास के इलाकों पर अक्सर हमले होते रहे हैं. यहां पहले भी बड़े विकास प्रोजेक्ट्स से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है.
अब समंदर में किया गया हमला चीन की चिंता भी बढ़ा सकता है. पिछले कई सालों से बलूचिस्तान में हिंसा ज्यादातर हाईवे, कस्बों और दूरदराज की चौकियों तक ही सीमित रही है. समुद्री क्षेत्र में कदम रखकर अब विद्रोहियों ने नया मोर्चा खोल दिया है जो आगे चलकर पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है.
पाकिस्तानी सेना के अत्याचार जारी
बलूचिस्तान में आम लोगों के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है. ह्यूमन राइट्स बॉडी बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने हाल ही में बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने तीन आम बलूचों की एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल हत्या की है और पांच को जबरन गायब कर दिया है. बीवाईसी के अनुसार, 17 साल के छात्र सादिक नूर और 40 साल के ड्राइवर मुस्लिम दाद के शव केच जिले के तुर्बत इलाके में मिले. दोनों ही सात महीने से लापता थे. बीवाईसी के मुताबिक, सादिक और दाद दोनों को 7 सितंबर, 2025 को पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉर्प्स और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने तुर्बत के अबसार इलाके में उनके घरों से जबरदस्ती गायब कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.