live

Pakistan Train Hijack LIVE Updates: हाईजैक ट्रेन से PAK आर्मी ने छुड़वाए 155 बंधक, 100 से ज्यादा अब भी कब्जे में

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. इस ट्रेन में करीब में सवार 400 यात्री सवार थे जिसमें से करीब 214 यात्रियों को BLA ने अपना बंधक बनाने का दावा किया था. 

Published date india.com Updated: March 12, 2025 10:57 PM IST
Pakistan Train Hijack LIVE Updates: हाईजैक ट्रेन से PAK आर्मी ने छुड़वाए 155 बंधक, 100 से ज्यादा अब भी कब्जे में

Pakistan Train Hijacked News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर  214 पाकिस्तानी नागरिकों को अपना बंधक बना लिया था. इन बंधकों में पाकिस्तानी सेना के जवान, अर्धसैनिक बल और कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं. बीएलए ने मंगलवार देर रात ये दावा किया कि उन्होंने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है.

बीएलए ने ये मांग की थी कि शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान की जेल में बंद बलूच कैदियों को रिहा कर दे वरना वो एक एक कर सभी यात्रियों को मार देंगे. इसके लिए बीएलए ने शहबाज सरकार को अगले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि सभी बंधकों को छुड़नावे के लिए पाकिस्तान आर्मी ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है और करीब 100 बंधकों को छुड़वा लिया गया है. वहीं पाकिस्तान आर्मी ने बीएलए के 16 विद्रोहियों को ढेर कर दिया है.

Live Updates

  • Mar 12, 2025 10:57 PM IST

    DG ISPR ने पुष्टि की कि सभी 33 आतंकियों को मार गिराया गया. उन्होंने बताया कि अंतिम ऑपरेशन में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन पहले 21 यात्रियों की आतंकियों की बर्बरता का शिकार होकर मौत हो गई.

  • Mar 12, 2025 9:02 PM IST

    पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सैकड़ों यात्रियों से भरी ट्रेन पर हुए उग्रवादी हमले को खत्म कर दिया गया है. दिनभर चली मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए. कुछ बंधकों की भी मौत हुई, लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. सुरक्षा बलों ने 300 से ज्यादा लोगों को बचा लिया, जबकि बचाव अभियान जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के एक दूरदराज इलाके में सुरंग के पास हुआ था. ट्रेन में करीब 450 यात्री सवार थे.

  • Mar 12, 2025 5:29 PM IST

    समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में ट्रेन पर कब्जे के दौरान 190 बंधकों को मुक्त कराया गया, 30 आतंकवादी मारे गए.

  • Mar 12, 2025 5:14 PM IST

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाल ही में घातक ट्रेन हमले की जिम्मेदारी ली है. यह विद्रोही समूह पिछले एक साल में अपने हमले तेज कर चुका है और खनिज संपन्न इस प्रांत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है.

  • Mar 12, 2025 4:18 PM IST

    बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय सबसे बड़ा विद्रोही समूह है, जो स्वतंत्रता की मांग करता है. यह पाक सरकार पर गैस व खनिज संसाधनों के शोषण का आरोप लगाता है. चीन के ग्वादर पोर्ट प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय संघर्ष और बढ़ा है.

  • Mar 12, 2025 4:03 PM IST

    चीन ने हमले की निंदा की और विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि उनका देश “आतंकवाद विरोधी प्रयासों को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान का दृढ़तापूर्वक समर्थन करना जारी रखेगा”.

  • Mar 12, 2025 11:59 AM IST

    बलोच लिबरेशन आर्मी की मांग है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद उनके राजनीतिक बंदियों और कार्यकर्ताओं को 48 घंटे के भीतर रिहा किया जाए. अगर तय समयसीमा के भीतर ऐसा नहीं किया जाता तो ट्रेन को पूरी तरह से उड़ा देंगे.

  • Mar 12, 2025 11:27 AM IST

    हाईजैक ट्रेन से PAK आर्मी ने छुड़वाए 155 बंधक, 100 से ज्यादा अब भी कब्जे में

  • Mar 12, 2025 10:28 AM IST

    ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की ओर से ड्रोन स्ट्राइक और गोलीबारी के जवाब में एक 10 पाकिस्तानी बंधकों को मारने की धमकी जारी की है.

  • Mar 12, 2025 8:05 AM IST

    पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में हाईजैक की गई ट्रेन में सवार 104 मुसाफिरों को बचा लिया है. इसके अलावा 16 आतंकवादियों को मार गिराया है. ऑपरेशन अभी-भी जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.