सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने चलाई कार, बैन खत्म

सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था.

Published date india.com Updated: June 24, 2018 9:10 AM IST
सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने चलाई कार, बैन खत्म

रियाद: सऊदी अरब ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि सऊदी अरब में आज से महिलाओं ने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया है. सऊदी अरब ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को आज से समाप्त कर दिया है.  बता दें कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था.

Highlights

  • सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था
  • सऊदी के शासक शाहजाद सलमान कर रहे हैं छवि बदलने की कोशिश
  • शाहजाद सलमान ने पिछले साल सितंबर में खत्म किया था बैन

रूढ़िवाद के खिलाफ कदम
रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजाद मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है. सलमान ने पिछले साल सितंबर में महिलाओं पर लगे इस बैन को हटा दिया था. प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है.

ऐतिहासिक पल
सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था. प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल-दोसारी का कहना है, ‘‘यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है.’’

इस कदम से कहीं आने – जाने के मामले में पुरूष वाहन चालकों या परिवार के पुरूष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता खत्म हो गई है, साथ ही ड्राइवर पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी.

(इनपुट: एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.