
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh General Elections 2026) में पूरे 35 साल बाद एक पुरुष नेता प्रधानमंत्री बनने जा रहा है. बांग्लादेश में 12 फरवरी को जनरल इलेक्शन हुए थे. इसमें नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP को चुनाव में बहुमत मिल चुका है. BNP के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक रहमान (Tarique Rahman) का प्रधानमंत्री बनना तय है. नेशनल अखबारों से लेकर इंटरनेशनल मीडिया तक तारिक रहमान की चर्चा हो रही है. इस बीच भारत के नेटिजन्स और सोशल मीडिया यूजर्स कमल, हाथ के पंजे का निशान, साइकिल और हाथी खोज रहे हैं. समझिए क्या है पूरा मामला.
दरअसल, बांग्लादेश में आम चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो चुके हैं. बांग्लादेश चुनाव आयोग ने कुल 350 में से 297 सीटों के नतीजे घोषित किए. 1 सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान टल गया था. 2 सीटों पर कोर्ट के आदेश के कारण रिजल्ट नहीं आए हैं. जबकि, 50 सीटें पहले से महिलाओं के लिए रिजर्व हैं. चुनाव में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 212 सीटें जीती हैं. इस चुनाव में BJP को भी एक सीट मिली है. इसकी जानकारी मिलते ही यूजर्स इंटरनेट पर BJP सर्च कर रहे हैं. वहीं, ‘हाथ का पंजा’, ‘हाथी’ और ‘साइकिल’ भी सर्च किए जा रहे हैं.
क्या है कनेक्शन?
बांग्लादेश चुनाव जिस BJP ने एक सीट जीती है, उसका हमारे देश की भारतीय जनता पार्टी कोई लेनादेना नहीं है.
पड़ोसी देश में ‘बांग्लादेश जातीय पार्टी’ है. इसका इनिशियल BJP है. इसे भोला-1 निर्वाचन क्षेत्र से जीत मिली है. ‘बांग्लादेश जातीय पार्टी’ के कैंडिडेट अंदालिब रहमान पार्थों करीब 30 हजार वोटों से जीत गए हैं. लेकिन, लोग कंफ्यूज़न में आकर इसे PM नरेंद्र मोदी की BJP से कनेक्ट कर दे रहे हैं.
6 सीटों पर खिला ‘कमल’
भले ही BJP ने एक सीट जीती है, लेकिन 6 सीटों पर कमल खिला है. 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ विद्रोह की अगुआई करने वाले युवाओं की पार्टी ‘नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) जरूर 6 सीटें जीती हैं. NCP का का चुनाव चिह्न ‘कमल’ है. जबकि भारत में BJP का इलेक्शन सिंबल कमल है.
बाकी पार्टी सिंबल का कनेक्शन
बांग्लादेश मुस्लिम लीग (BML) का चुनाव चिन्ह ‘हाथ का पंजा’ है. भारत में ये कांग्रेस का सिंबल है. चुनाव में इस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है. ‘साइकिल’ सिंबल वाली जतीय पार्टी (JP) और ‘हाथी’ चिह्न वाली बांग्लादेश रिपब्लिकन पार्टी भी कोई स्कोर नहीं बना पाई है. बांग्लादेश में आपको लालू प्रसाद यादव के पार्टी RJD का ‘लालटेन’ भी दिखेगा. ये मुस्लिम लीग का सिंबल है. इसे भी कोई सीट नहीं मिली है.
जमात बना दूसरा सबसे बड़ा दल
बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. जमात और उसके सहयोगियों के खाते में कुल 77 सीटें आई हैं.
जीत के बाद तारिक रहमान का पहला भाषण
बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को पहली बार मीडिया से बात की. उन्होंने भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे. BNP अध्यक्ष ने कहा कि देश अब एक नई शुरुआत करने जा रहा है, लेकिन उसे कमजोर अर्थव्यवस्था, कमजोर संविधान और खराब कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा.
तारिक रहमान ने कहा कि डेढ़ दशक से ज्यादा समय बाद जनता के सीधे वोट से ऐसी संसद और सरकार बनी है, जो लोगों के लिए जवाबदेह होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी बुरी ताकत को दोबारा तानाशाह बनने से रोकने और देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा और जनता की इच्छा का सम्मान करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.