Bangladesh Invites Pm Modi: बांग्लादेश ने नए पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को न्योता, पर तारिक रहमान ने छेड़ा 'सबसे विवादित मुद्दा'

Bangladesh Invites Pm Modi: तारिक रहमान ने पूर्व पीएम शेख हसीना के मुद्दे पर बात की और कहा कि हसीना का प्रत्यर्पण कानूनी प्रोसेस पर निर्भर करता है.

Published date india.com Updated: February 15, 2026 6:53 AM IST
Bangladesh Invites Pm Modi: बांग्लादेश ने नए पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को न्योता, पर तारिक रहमान ने छेड़ा 'सबसे विवादित मुद्दा'
(photo credit reuters, for representation only)

Bangladesh Invites Pm Modi: बांग्लादेश ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है. सूत्रों ने बताया कि रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय की ओर से कोई वरिष्ठ नेता, संभवतः उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री शामिल हो सकते हैं.

एचटी की ओर रिपोर्ट के मुताबिक सत्ता में लौट रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं की ओर से पहले ही यह संकेत दिया गया था कि क्षेत्रीय देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा. इसके कुछ घंटों बाद ही ढाका से पीएम मोदी को न्योता शनिवार देर रात दिया गया.

पर फ्रांस के राष्ट्रपति उस दिन होंगे भारत में

सूत्रों के मुताबिक कि मोदी के ढाका जाने की संभावना नहीं है क्योंकि वे 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं. मैक्रों, जो AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं. वह पहले मुंबई पहुंचेगे.

भारत जल्दबाजी में नहीं है

सूत्रों का कहना है कि भारतीय पक्ष भी बांग्लादेश के साथ जल्दबाजी में सुलह नहीं करना चाहता, हालांकि खराब स्तर तक पहुंचे रिश्तों को फिर से ठीक करना प्राथमिकता है. रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय की ओर से उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री शामिल हो सकते हैं.

पाकिस्तान के पीएम भी जाएंगे वहां

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने की भी उम्मीद है, जिन्हें भी इस इवेंट में बुलाया जा सकता है. बांग्लादेश साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (सार्क) के ज़्यादातर सदस्य देशों के नेताओं को बुलाने की योजना बना रहा. इसके अलावा चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों को भी बुलाने की योजना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शेख हसीना का मुद्दा

एक दिन पहले तारिक रहमान से पत्रकारों ने पूछा गया कि क्या BNP भारत से हसीना के प्रत्यार्पण की मांग करेगी, जिस पर उन्होंने कहा, यह कानूनी प्रोसेस पर निर्भर करता है. हालांकि चुनाव परिणाम वाले दिन बीएनपी के सीनियर नेता सलाहुद्दीन अहमद ने शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण की मांग की थी. बता दें कि शेख हसीना ने छात्रों के प्रदर्शन के चलते  5 अगस्त, 2024 को इस्तीफा दिया और तब से भारत में रह रही हैं. नवंबर 2025 में, बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने उन्हें इंसानियत के खिलाफ अपराधों में मौत की सजा सुनाई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.