बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के खिलाफ राजद्रोह के मामले में वारंट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सत्तारूढ़ बांग्लादेश अवामी लीग समर्थक संगठन ‘बंगबंधु फाउंडेशन’ के अध्यक्ष मोशीउर मलिक ने विपक्षी पार्टी के उपप्रमुख की टिप्पणी के खिलाफ मामला दायर किया है। रहमान ने अपनी टिप्पणी में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को ‘पाकबंधु’ (पाकिस्तान का मित्र) कहा था | यह भी पढ़े – खालिदा जिया के खिलाफ एक और मामला दर्ज
मलिक ने रविवार को दाखिल अपनी याचिका में कहा कि रहमान ने 29 सितम्बर को लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके पिता जियाउर रहमान बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे। खालिदा की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमान ने बांग्लादेश के संस्थापक, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को एक पाकबंधु (पाकिस्तान का मित्र) कहा है। वादी ने उनकी इस टिप्पणी के लिए उन्हें दंडित करने की मांग की है।
ढाका के अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत के न्यायाधीश लुतफुर रहमान शिशिर ने रविवार को वांरट जारी करने के साथ ही बांग्लादेश पुलिस की गुप्तचर शाखा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रहमान को 2007-2008 में सेना के नियंत्रण वाली कामचलाऊ सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में सात मार्च, 2007 को गिरफ्तार किया गया था।
Add India.com as a Preferred Source
विपक्षी दल की प्रमुख, खालिदा जिया अक्सर कहती हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा सरकार के दौरान उनके बेटे पर राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मामला चलाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.