Muhammad Yunus: बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर के रूप में सत्ता संभालने वाले मोहम्मद यूनुस ने पिछले एक साल में अपनी संपत्ति में 11 प्रतिशत का इजाफा किया है. यूनुस के करीबी मंत्रियों की नेट वर्थ में भी इजाफा हुआ है. मुहम्मद यूनुस की कुल संपत्ति अब साढ़े 12 करोड़ रुपये के बराबर है. वहीं यूनुस के 21 में से 18 मंत्रियों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है.
आगे मोहम्मद यूनुस क्या होगा?
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने हाल ही में हुए चुनावों में जीत दर्ज की है. तारिक रहमानबांग्लादेश के अगले पीएम होंगे. इस बीच मोहम्मद यूनुस के भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान यूनुस समेत सभी मंत्रियों की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर जांच समिति का गठन कर सकते हैं.
हालांकि तारिक रहमान के एडवाइजर हुमायूं कबीर ने कहा है कि रहमान ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस समेत किसी के लिए भी कोई रोल फाइनल नहीं किया है. हुमायूं कबीर के मुताबिक, तारिक रहमान देश के सबसे काबिल लोगों को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. वह देश में सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार में दिलचस्पी रखते हैं और आगे भी देश का भविष्य बनाने में मदद के लिए काबिल लोगों से सलाह लेना चाहते हैं.
बांग्लादेश में चुनावों के बाद अंतरिम सरकार में शामिल रहे कुछ मंत्री देश भी छोड़ने लगे हैं. मोहम्मद यूनुस की सरकार में आईटी मंत्री रहे फैज अहमद तैयब नीदरलैंड्स लौट गए हैं. आईटी मंत्री के रूप में फैज अहमद के कुछ फैसले विवादित भी रहे थे. हालांकि पहले भी वह नीदरलैंड्स ही रहते थे और केवल यूनुस मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए बांग्लादेश लौटे थे.
तारिक रहमान कब लेंगे शपथ
17 फरवरी को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के लिए तारिक रहमान शपथ लेंगे. रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ जाने की संभावना है. बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित होने वाले समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था. पीएम मोदी हालांकि इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता करनी है.
बता दें कि रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत मिली है. आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं. कभी बीएनपी की सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.