Bangladesh Violence Petrol Bomb Attack In Man Head Blown To Pieces
बांग्लादेश के ढाका में फिर हिंसा भड़की, क्रिसमस से एक दिन पहले पेट्रोल बम अटैक- शख्स के चिथड़े उड़े
Bangladesh Violence: बांग्लादेश के ढाका में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. ये क्रिसमस से एक दिन पहले ही हुआ. यहां पेट्रोल बम अटैक में एक शक्स की मौत हो गई.
Bangladesh Violence: क्रिसमस से एक दिन पहले बांग्लादेश के ढाका में पेट्रोल बम अटैक हुआ. इसमें एक शक्स की मौत हो गई. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के दौरे से ठीक पहले ये अटैक हुआ. यह घटना बुधवार (24 दिसंबर) शाम राजधानी के मोगबाजार चौराहे पर हुई. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने शाम करीब 7 बजकर 10 बजे मोगबाजार फ्लाईओवर से एक कच्चा बम फेंका, जो नीचे सड़क पर गिरा. माना जा रहा है कि यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस 21 साल के युवक सियाम के सिर पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
रमना डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मसूद आलम ने जागो न्यूज को बताया कि फ्लाईओवर से एक शक्तिशाली कॉकटेल बम फेंका गया था. उन्होंने बताया, ‘विस्फोटक लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे और मामले की जांच चल रही है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law Enforcement Agencies) ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. घटनास्थल पर मौजूद सड़क किनारे चाय की दुकान के मालिक फारूक ने बताया कि सियाम उनके पास चाय पीने आया था.
‘सिर के टुकड़े-टुकड़े ‘
चाय की दुकान के मालिक ने कहा, ‘मैं कप धोने की तैयारी कर रहा था कि अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. फिर मैंने देखा कि सियाम जमीन पर गिर गया था. उसके सिर से खून निकल रहा था, और उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे.’ सैम मोगबाजार इलाके में जाहिद कार डेकोरेशन नाम की ऑटोमोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में काम करता था. पुलिस ने बताया कि घटना के समय वह पास की दुकान से नाश्ता खरीदने गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.