चीन की संवेदनशील तकनीक खतरे में, वेनेजुएला के मादुरो की गिफ्तारी से बीजिंग क्यों परेशान?

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:January 7, 2026 7:10 AM IST

China Sensitive Technology: वेनेजुएला में चीन ने तेल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर टेलीकम्युनिकेशन तक में बड़ा निवेश कर रखा है. यह लंबे समय से है.

Advertising
Advertising

China Sensitive Technology: अमेरिका के वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर न्यूयॉर्क ले जाने से चीन भी परेशान है. चीन को लग रहा है कि उसकी कई संवेदनशील तकनीक खतरे में आ सकती हैं. खासकर बीजिंग को वेनेजुएला में सैटेलाइट ट्रैकिंग स्टेशनों और अन्य संवेदनशील टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच खोने का खतरा है.

बीजिंग की वेनेजुएला में संपत्तियां

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग के वेनेजुएला में सैटेलाइट ग्राउंड स्टेशन, तेल क्षेत्रों की प्रणालियां और टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क खतरे में पड़ सकती हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान, जिसमें वाशिंगटन वेनेजुएला को "चलाएगा" और दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल भंडार वाले देश में "तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करेगा", की बात कही गई थी से यह डर बढ़ रहा है.

तेल तो मिलता रहेगा पर

मादुरो को पकड़े जाने के बाद ट्रंप ने वेनेजुएला का तेल चीन को मिलता रहने का वादा किया. कैप्टन मैनुअल रियोस एयरबेस पर एल सोम्ब्रेरो ट्रैकिंग स्टेशन, बोलिवर राज्य में इसके बैकअप के साथ, वेनेजुएला के एकमात्र सक्रिय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट को सपोर्ट करता है. यह चीन के लिए उपलब्ध कुछ विदेशी ग्राउंड सुविधाओं में से एक है. सरकारी स्वामित्व वाली चाइना ग्रेट वॉल इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ने ये स्टेशन बनाए हैं. यह VRSS-2के लिए टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड ऑपरेशन संभालते हैं. VRSS-2 एक नागरिक पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट है. इसे चीन ने 2017 में वेनेजुएला के लिए विकसित और लॉन्च किया था.

हालांकि वेनेजुएला की घरेलू जरूरतों के लिए बनाए गए हैं. पर ये स्टेशन चीन के व्यापक सैटेलाइट ट्रैकिंग और डेटा रिले प्रयासों का भी समर्थन कर सकते हैं. साथ ही चीन वेनेजुएला का सबसे बड़ा विदेशी निवेशक और उसके तेल के शीर्ष खरीदारों में से एक भी है, जिसका पेट्रोलियम क्षेत्र में गहरा प्रभाव है जो अब खतरे में पड़ सकता है. चीनी इंजीनियरों ने आधुनिक ड्रिलिंग रिग्स, वॉटरफ्लडिंग सिस्टम और रिफाइनरी अपग्रेड के साथ वेनेजुएला के पुराने तेल क्षेत्रों को नया रूप देने में मदद की, जिससे कुछ क्षेत्रों में उत्पादन आठ गुना तक बढ़ गया.

रविवार को, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला के तेल की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अमेरिका के दुश्मनों को उन संसाधनों को नियंत्रित करने की अनुमति नहीं देगा यह चीन और रूस की ओर एक सीधा इशारा था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें