सीजफायर से पाकिस्तान को क्या फायदा
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों की जंग के बाद 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, ये सीजफायर बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ. सीजफायर का क्रेडिट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ-साथ चीन को दिया जा रहा है. आज के समय में बिना फायदे के कोई किसी की मदद नहीं करता. ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि अगर पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर कराया है, तो इसके बदले में उसे क्या-क्या मिलेगा?