Bethany Dent Reynolds 27 Year Old Female Prison Officer Fell In Love With A Prisoner At Britain S Most Secure Jail
कैदी के प्यार में फंसी 27 साल की खूबसूरत जेलर, गंदे मैसेज देखकर हिल गया पूरा डिपार्टमेंट
Female Prison Officer: ब्रिटेन की सबसे सुरक्षित जेल में तैनात महिला जेल ऑफिसर को 8 महीने की सजा सुनाई गई है. उसे हत्या के दोषी केदी के साथ अफेयर का दोषी पाया गया है.
Female Prison Officer:27 साल की एक महिला जेल ऑफिसर को दोषी हत्यारे के साथ रिलेशनशिप के लिए आठ महीने जेल की सजा सुनाई गई है. उन्होंने ‘अश्लील’ वाट्सऐप मैसेज का आदान-प्रदान भी किया था. यह मामला ब्रिटेन की सबसे सुरक्षित जेल का है.
कौन है ये महिला अधिकारी
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला अधिकारी लंदन के फॉरेस्ट हिल की रहने वाली 27 साल की बेथनी डेंट-रेनॉल्ड्स हैं. वूलविच क्राउन कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बेथनी ने हत्यारे कीरन रॉबिन्सन के साथ ‘अश्लील’ WhatsApp मैसेज और कॉल किए थे.
कौन है कैदी
रॉबिन्सन और उसका कजिन सीन रॉबिन्सन, दोनों जुलाई 2020 में साउथ लंदन के वेस्ट डुलविच में 23 साल की सजा काट रहे हैं. उन पर डोनेल रूल की हत्या का दोष साबित हुआ है.
(photo credit Social Media, for representation only)
कैसे बना अधिकारी और कैदी का रिश्ता
रिपोर्ट के मुताबिक कीरन और बेथनी की पहली मुलाकात तब हुई थी जब डेंट-रेनॉल्ड्स बेलमार्श जेल में काम कर रही थीं. बाद में उनका रिश्ता तब रोमांटिक हुआ जब उन्होंने एचएमपीब्रिक्सटन में प्रोबेशन ऑफिसर के तौर पर नई भूमिका शुरू की.
Add India.com as a Preferred Source
कैसा था दोनों के बीच रिश्ता
रॉबिन्सन के सोशल मीडिया के जरिए संपर्क शुरू करने के बाद, उनके बीच जल्द ही एक रिश्ता बन गया. डेंट-रेनॉल्ड्स एचएमपीलोधम ग्रेंज में जाने के बाद कई बार दोषी से मिलने गईं. डेंट-रेनॉल्ड्स और रॉबिन्सन ने एक-दूसरे के साथ कई सेक्शुअली मैसेज और फोन कॉल शेयर किए.
कैसे हुआ खुलासा
12 जून 2024 को, कीरन रॉबिन्सन के सेल की तलाशी ली गई. अधिकारी का एक लेटर मिला, साथ ही एक डायरी भी मिली जिसमें उनका पता, मोबाइल फोन नंबर और इंस्टाग्राम यूजरनेम था. दोनों का मोबाइल टेलीफोन डाउनलोड करके उसकी जांच की गई. इसमें कई अश्लील मैसेज, डिफेंडेंट और रॉबिन्सन दोनों की तस्वीरें, और रॉबिन्सन का एक मैसेज जिसमें उससे फेवर मांगा गया था. डेंट-रेनॉल्ड्स ने रॉबिन्सन की केस फाइलें देखने के लिए एक कलीग के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके प्रोबेशन सर्विस के कंप्यूटर सिस्टम को एक्सेस किया. डेंट-रेनॉल्ड्स ने मैसेज में लिखा था कि मुझे नहीं पता, यह इमोशंस का मिक्स है, मैं बस तुम्हें बाहर निकालना चाहती हूं. फिर कैदी कहता है मैं बस तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं.
हालांकि यह ऐसा केस नहीं है जिसमें दोनों के बीच आमने-सामने फिजिकल सेक्सुअल कॉन्टैक्ट का कोई इशारा मिला हो. ज्यादातर समय उन्होंने मीठी-मीठी बातें कीं जिनका बहुत कम असर हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.