condoms in Gaza: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने पाया कि करदाताओं के लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) गाजा में कंडोम के लिए खर्च किए जाने थे. यह करदाताओं के पैसे की बेतुकी बर्बादी है. इसलिए इस मदद रोकने का उद्देश्य करों के पैसे का अच्छा प्रबंधन करना है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने कार्यकारी आदेश के बाद लाखों डॉलर के अमेरिकी फंडिंग सहित सभी विदेशी सहायता को रोक दिया है.
कैरोलिन लेविट यह भी कहा कि यह “पूरी तरह से विराम” नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि संघीय खर्च अमेरिकी लोगों की प्राथमिकताओं के साथ जुड़ा हुआ है.
केवल दो देशों को मिलेगी मदद
सभी अनुदान, ऋण और संघीय सहायता कार्यक्रम लंबित हैं, जब तक कि समीक्षा नहीं हो जाती. यूक्रेन की भी सहायता रोकी गई है. केवल इजराइल और मिस्र को सहायता जारी रहेगी.
कंडोम का हथियार की तरह होता इस्तेमाल
2020 में, जेरूसलम पोस्ट ने बताया था कि आईईडी ले जाने वाले गुब्बारे बनाने के लिए बहुत सारे कंडोम का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो हवा के झोंकों के साथ दक्षिणी इजराइल के स्कूल के मैदानों, कृषि क्षेत्रों, राजमार्गों तक पहुंच जाते.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन विस्फोटकों को फुलाए हुए गर्भनिरोधकों का उपयोग करके इजराइल में भेजा गया और हजारों हेक्टेयर भूमि को जला दिया गया और इससे इजरायल को भारी नुकसान हुआ था. दावा किया गया कि कंडोम की आपूर्ति स्थानीय फिलिस्तीनी संगठनों या अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठनों द्वारा की गई थी. बता दें कि राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ट्रंप लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. उन्होंने अमेरिका के बर्थ राइट सिटजनशिप के नियम को बदला, अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने का बड़ा अभियान छेड़ा है और बार-बार अमेरिका फर्स्ट के अपने नारे को प्राथमिकता दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.