'की की' के बाद अब #BirdBox चैलेंज बना मुसीबत: आंख पर पट्टी बांध किशोरी ने दौड़ा दी कार, फिर हुआ ये...

'बर्ड बॉक्स' के दीवाने अब सोशल मीडिया पर आंख पर पट्टी बांध के वीडियो साझा कर रहे हैं, दरअसल इस फिल्म में सांड्रा बुलाक आंख पर पट्टी बांध कर इधर-उधर भाग रही हैं

Published date india.com Published: January 12, 2019 5:08 PM IST
Bird Box Challenge
बर्ड बॉक्स चैलेंज

लॉस एंजल्स: फिल्मों और उनके किरदारों की दीवानगी कई बार लोगों को अजीबोगरीब हरकतें करने पर मजबूर कर देती है. पिछले साल के कीकी चैलेंज के दीवाने जहां सड़कों पर खूब नाचे वहीं सरकारी एजेंसियों के लिए सरदर्द भी बने. इस साल की शुरुआत में ही बर्ड बॉक्स चैलेंज ने सरकारी एजेंसियों के पसीने छुड़ा दिए हैं. ताजा वाकया अमेरिका के यूटाह प्रान्त का है जहां एक 17-वर्षीय किशोरी ने बर्ड बॉक्स चैलेंज लेते हुए कार ड्राइव करते समय आंख पर पट्टी बांध ली जिसका नतीजा हुआ कि वह दुर्घटना की शिकार हो गई.

अमेरिका: पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड लड़ेंगी राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी और भारत की हैं समर्थक

सांड्रा बुलाक स्टारर है नेट फ्लिक्स थ्रिलर

‘बर्ड बॉक्स’ के दीवाने अब सोशल मीडिया पर आंख पर पट्टी बांध के वीडियो साझा कर रहे हैं. दरअसल इस फिल्म में सांड्रा बुलाक किसी खतरनाक विलेन और कयामत से बचने के लिए आंख पर पट्टी बांध कर इधर उधर भाग रही हैं. बर्ड बॉक्स की कहानी ऐसे विलेन की है जिसे देखते ही भ्रम होने लगता है और अंत में व्यक्ति की मौत हो जाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जापान के नये फिश मार्केट में रिकॉर्ड 22 करोड़ में बिकी ये मछली, जानें क्या है खासियत…

नेट फ्लिक्स ने लोगों से बर्डबॉक्स चैलेंज न लेने की, की अपील

इसी फिल्म से प्रभावित होकर क्रिसमस के आस-पास लोगों ने सोशल मीडिया पर एक नया बर्ड बॉक्स चैलेंज शुरु कर दिया है, जो अब तेजी से फैलते हुए एक मुसीबत बन गया है. नेटफ्लिक्स ने अपने दर्शकों से अपील करते हुए 2 जनवरी को ट्विटर पर लिखा था कि ‘पता नहीं ये कैसे शुरु हुआ पर कृपया बर्ड बॉक्स चैलेंज लेकर खुद को चोट मत पहुंचाईए’.

Video: कार्डी बी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के गोरे लोगों ने नस्लवादी कमेंट किए, मैं किसी की गुलाम नहीं

सोशल मीडिया पर हुए वीडियो साझा

तमाम अपीलों के बाद भी लोग सोशल मीडिया पर बर्डबॉक्स चैलेंज लेते हुए अपने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. वैसे कुछ समझदार लोग इस अजीबोगरीब चैलेंज की आलोचना भी कर रहे हैं. ताजा खबर के मुताबिक अमेरिका के यूटाह प्रान्त में 17-वर्षीय किशोरी ने गाड़ी चलाते समय आंख पर पट्टी बांध ली और दुर्घटना कर बैठी. दिसम्बर से शरू हुए इस सोशल मीडिया के वायरल फीवर से जुड़े कुछ ट्वीट में शेयर हुए वीडियो-

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.