Senegal Plane Crash: सेनेगल में बोइंग 737 विमान हादसे का शिकार, दुर्घटना में कई लोग घायल

फ्रीकी देश सेनेगल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां Boeing 737 क्रैश हो गया, इसमें कुल 85 लोग सवार थे.

Written by: Gargi Santosh
Published: May 9, 2024, 4:53 PM IST

Senegal Plane Crash: अफ्रीकी देश सेनेगल से एक बड़े हवाई हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर बोइंग 737 विमान के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त विमान में कुल 85 यात्री सवार थे, जिनमें से दस लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद से राजधानी डकार के पास सेनेगल के मुख्य हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सेनेगल स्थित एयरलाइन ट्रांसएयर के लोगो वाला एक विमान घास में खड़ा है और उसके पंख आग बुझाने वाले फोम से ढके हुए हैं.

यहां देखें हादसे से जुड़ा वीडियो-

इस्तांबुल हवाई अड्डे पर भी हुआ हादसा

इससे पहले इस्तांबुल हवाई अड्डे पर बोइंग 767 कार्गो विमान के गियर लैंडिंग करते वक्त फेल हो गए थे. इस विमान को आगे का पहिया खुले बिना ही एयरपोर्ट पर उतरा गया…इससे सड़क के साथ घर्षण बढ़ने पर विमान के एक हिस्से में आग लग गई. हालांकि इस हादसे में किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. विमान के अगले लैंडिंग गियर के फेल होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

लगभग 10 साल पुराना था विमान

बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग से पहले अग्निशमन दल को प्लेन और हवाई अड्डे के बचाव आदि को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. जानकारी के अनुसार, यह विमान लगभग 10 साल पुराना बोइंग 767 है, जो सबसे आम मालवाहक विमानों में से एक है. बताया गया कि यह 1980 के दशक के 767 यात्री मॉडल पर आधारित है. तुर्की के परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले में जांच कर रही हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.