
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी सभा पर आतंकी हमले में मारा गया 50 साल का साजिद अकरम भारतीय नागरिक था और वह नवंबर में फिलीपींस देश आया था. फिलीपींस के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.
फिलीपींस के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की प्रवक्ता डाना सैंडोवाल ने कहा, 50 साल का साजिद अकरम, भारतीय नागरिक (ऑस्ट्रेलियाई निवासी), और 24 साल का नवीद अकरम, ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, पिछले साल 1 नवंबर, 2025 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से एक साथ फिलीपींस पहुंचे थे.उन्होंने आगे कहा, दोनों ने दावाओ को अपना अंतिम गंतव्य बताया था. वे 28 नवंबर, 2025 को दावाओ से मनीला के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से देश छोड़कर सिडनी चले गए, जो उनका अंतिम गंतव्य था. साजिद अकरम के भारतीय मूल की पुष्टि पहले इस मामले से परिचित पांच लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर की थी.
ऑस्ट्रेलिया के 9 न्यूज़ चैनल ने नावेद अकरम के एक पूर्व सहकर्मी का इंटरव्यू दिखाया, जो एक बेरोजगार राजमिस्त्री है. उसने बताया कि पकड़े गए हमलावर का “बैकग्राउंड भारतीय और इटैलियन था. पूर्व सहकर्मी ने कहा कि नावेद अकरम की माँ इटैलियन और पिता भारतीय हैं.
ऑस्ट्रेलियाई गृह मंत्री टोनी बर्क ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिता-पुत्र की जोड़ी का जिक्र किया और कहा कि पिता साजिद अकरम 1998 में स्टूडेंट वीजा पर देश में आए थे, जबकि बेटा ऑस्ट्रेलियाई मूल का नागरिक है.

पिता साजिद अकरम ने 2001 में पार्टनर वीजा में बदलाव किया और “तब से हर विदेश यात्रा के बाद रेजिडेंट रिटर्न वीजा पर रहे हैं, जो तीन बार हुआ है. रेजिडेंट रिटर्न वीजा ऑस्ट्रेलियाई स्थायी निवासियों को जारी किए जाते हैं और उन्हें स्थायी निवास का दर्जा बनाए रखते हुए, वैधता समाप्त होने तक जितनी बार चाहें देश में आने-जाने की अनुमति देते हैं.
इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्हें बोंडी में हुए आतंकवादी हमले और चल रही जांच के बारे में जानकारी दी.
वोंग ने कहा, मैंने मंत्री जयशंकर को उनकी संवेदनाओं और भारत सरकार के समर्थन संदेशों के लिए धन्यवाद दियाद. हम सहमत हुए कि यहूदी-विरोधी, हिंसा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का कार्यक्रम में साजिद अकरम और उसके बेटे 24 साल के नवीद अकरम ने राइफलों से फायरिंग की, जिसमें पंद्रह लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए. नवीद अकरम पुलिस की निगरानी में अस्पताल में है, जबकि साजिद अकरम पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.