live

Breaking News Today: थाईलैंड से भारत लाया जाएगा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान

Breaking News Today 10 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: 11 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होनी है. लेकिन, इससे पहले ईरान ने संकेत दिए हैं कि अगर लेबनान में इजरायली हमले नहीं रुके तो वार्ता असफल हो सकती है.

Published date india.com Updated: April 10, 2026 11:25 PM IST
BREAKING nEWS
BREAKING nEWS

Breaking News Today 10 April LIVE Updates: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 11 अप्रैल से पाकिस्तान में ईरान के साथ होने वाली बातचीत में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. सबकी नजरें इस पर टिकी हैं. हालांकि, जिन विभिन्न शांति प्रस्तावों पर चर्चा होगी, उनके बारे में जानकारी अभी भी स्पष्ट नहीं है. ये बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली है.

इस बीच कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान और उसके सहयोगियों ने उस पर हमला किया है. कुवैत ने गुरुवार को ईरान और उसके सहयोगियों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया. वहीं सऊदी अरब ने भी कहा है कि हाल के हमलों से उसके देश की एक अहम पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है.

इजरायल-लेबनान के बीच सीधी बातचीत हो सकती है

लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद की बात कही है. यह बातचीत मुख्य रूप से हिज्‍बुल्‍लाह के निरस्त्रीकरण और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने पर केंद्रित होगी. बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद शुरू करने का बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

असम, केरलम और पुडुचेरी में 50 वर्षों में मतदान का नया रिकॉर्ड

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और पुडुचेरी ने मतदान प्रतिशत के मामले में नई मिसाल कायम की है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुताबिक, असम और पुडुचेरी में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया. जबकि केरलम में भी मजबूत और संतुलित भागीदारी देखने को मिली.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, असम में कुल 85.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2016 के 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है. पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2011 के 86.19 प्रतिशत के पुराने रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. केरलम में भी 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Live Updates

  • Apr 10, 2026 11:07 PM IST
    भारत की जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को अब भारत लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसे थाईलैंड से डिपोर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, साहिल चौहान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा. वहां पहुंचते ही हरियाणा एसटीएफ उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी.
  • Apr 10, 2026 9:16 PM IST

    इस्लामाबाद में शांति वार्ता से पहले ईरान ने शर्तें सख्त कर दी हैं. उसने सीजफायर और अपने फंड की वापसी की मांग रखी है। जब तक ये पूरी नहीं होंगी, बातचीत शुरू नहीं होगी, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई है.

  • Apr 10, 2026 7:35 PM IST

    बातचीत से मना करने के बावजूद ईरानी डेलीगेशन इस्लामाबाद का सेरेना होटल में अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचा है. दुनियाभर को उम्मीद लगी है की दोनों देशों के बीच सीजफायर डील पर मुहर लग जाएगा.

  • Apr 10, 2026 6:48 PM IST

  • Apr 10, 2026 5:56 PM IST
    मथुरा नाव हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख
    मशुरा नाव हादसे पर PM मोदी ने कहा – नाव पलटने की घटना से मैं गहरे दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है.
  • Apr 10, 2026 4:32 PM IST
    ईरान ने सीजफायर डील में शामिल होने से किया मना

    पाकिस्तान में होने वाली सीजफायल डील में शामिल होने से ईरान ने मना कर दिया है. ईरानी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हो जाता वह बातचीत नहीं करेगा.

  • Apr 10, 2026 2:58 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खोलने को लेकर ताजा स्थिति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी दी. जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीयों के प्रति शोक जताया.

  • Apr 10, 2026 1:47 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि भाजपा हर महिला को 3,000 रुपए देगी. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपए दिए जाएंगे. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के साथ-साथ केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा. मुफ्त एचपीवी टीकाकरण, ब्रैस्ट कैंसर की जांच (स्क्रीनिंग), उत्तरी बंगाल में एम्स, आईआईटी और आईआईएम की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही एक ‘वंदे मातरम संग्रहालय’ की स्थापना की जाएगी और धार्मिक रीतिरिवाजों के पालन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने वाला कानून बनाया जाएगा.

  • Apr 10, 2026 1:07 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसे भरोसा पत्र नाम दिया गया है. बीजेपी का घोषणा पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घुसपैठ के मुद्दे और 7वें वेतन आयोग को लागू करने को प्रमुखता से उठाया है.

  • Apr 10, 2026 12:26 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. इससे पहले, उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद, उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था. उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को शपथ ली थी और फ़िलहाल उनके ख़िलाफ़ आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच चल रही है जिसके चलते उन्हें संसद द्वारा पद से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की भी संभावना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.