Breaking News Today: थाईलैंड से भारत लाया जाएगा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान
Breaking News Today 10 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: 11 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होनी है. लेकिन, इससे पहले ईरान ने संकेत दिए हैं कि अगर लेबनान में इजरायली हमले नहीं रुके तो वार्ता असफल हो सकती है.
Updated Date:April 10, 2026 11:25 PM IST
By Shivendra Rai Edited By Shivendra Rai
इजरायल-लेबनान के बीच सीधी बातचीत हो सकती है
लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद की बात कही है. यह बातचीत मुख्य रूप से हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने पर केंद्रित होगी. बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद शुरू करने का बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया गया है.असम, केरलम और पुडुचेरी में 50 वर्षों में मतदान का नया रिकॉर्ड
वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और पुडुचेरी ने मतदान प्रतिशत के मामले में नई मिसाल कायम की है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुताबिक, असम और पुडुचेरी में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया. जबकि केरलम में भी मजबूत और संतुलित भागीदारी देखने को मिली. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, असम में कुल 85.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2016 के 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है. पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2011 के 86.19 प्रतिशत के पुराने रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. केरलम में भी 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ.देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...
LIVE UPDATES
इस्लामाबाद में शांति वार्ता से पहले ईरान ने शर्तें सख्त कर दी हैं. उसने सीजफायर और अपने फंड की वापसी की मांग रखी है। जब तक ये पूरी नहीं होंगी, बातचीत शुरू नहीं होगी, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई है.
बातचीत से मना करने के बावजूद ईरानी डेलीगेशन इस्लामाबाद का सेरेना होटल में अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचा है. दुनियाभर को उम्मीद लगी है की दोनों देशों के बीच सीजफायर डील पर मुहर लग जाएगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खोलने को लेकर ताजा स्थिति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी दी. जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीयों के प्रति शोक जताया.
Breaking News Today LIVE in Hindi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि भाजपा हर महिला को 3,000 रुपए देगी. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपए दिए जाएंगे. 'आयुष्मान भारत योजना' के साथ-साथ केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा. मुफ्त एचपीवी टीकाकरण, ब्रैस्ट कैंसर की जांच (स्क्रीनिंग), उत्तरी बंगाल में एम्स, आईआईटी और आईआईएम की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही एक 'वंदे मातरम संग्रहालय' की स्थापना की जाएगी और धार्मिक रीतिरिवाजों के पालन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने वाला कानून बनाया जाएगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसे भरोसा पत्र नाम दिया गया है. बीजेपी का घोषणा पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घुसपैठ के मुद्दे और 7वें वेतन आयोग को लागू करने को प्रमुखता से उठाया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. इससे पहले, उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद, उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था. उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को शपथ ली थी और फ़िलहाल उनके ख़िलाफ़ आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच चल रही है जिसके चलते उन्हें संसद द्वारा पद से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की भी संभावना है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय सेना ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दे दी है. 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में लंबी कानूनी कार्यवाही का सामना करने के कारण उनकी पदोन्नति रुक गई थी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) के पूर्व निर्देशों के बाद लिया गया है. कर्नल पुरोहित को 2008 में गिरफ्तार किया गया था और वे 2017 तक हिरासत में रहे. सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवा पुनः शुरू की और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहे. जुलाई 2025 में मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में बरी कर दिया था.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था.
Breaking News Today LIVE in Hindi: कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान और उसके सहयोगियों ने उस पर हमला किया है. कुवैत ने गुरुवार को ईरान और उसके सहयोगियों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया. वहीं सऊदी अरब ने भी कहा है कि हाल के हमलों से उसके देश की एक अहम पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 10, 2026 7:11 AM IST
Updated Date:April 10, 2026 11:25 PM IST