Breaking News Today 10 June: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप ने PM को दी बधाई
Breaking News Today 10 June 2026: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने X पर लिखा, युद्ध में हार के बावजूद, अमेरिका ने हमारे इरादे को परखने का फैसला किया. हमारी सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगी. फारस की खाड़ी के इतिहास में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजाम के बारे में कई अध्याय हैं.
Breaking News Today 10 June: अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. ईरानी मीडिया ने भी हमले की पुष्टि की है. इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.
Today's Breaking News Live Updates: देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
Follow updates here:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बधाई दी. ट्रंप ने पोस्ट में मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की.
NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भारत मंडपम में बैठक हुई. इसमें BJP-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उसका समर्थन किया.
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, "मोदी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि NDA नेताओं के साथ पारिवारिक संबंध भी रखते हैं. आज देश में विकास को 2014 से पहले’ और 2014 के बाद’ के नजरिए से देखा जाता है. इसके पीछे मोदी का दिन-रात काम करने वाला नेतृत्व है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव पास किया है. इसमें कहा गया है कि मोदी ने वो कर दिखाया जिसकी देश ने कल्पना नहीं की थी. बंगाल में पहली बार BJP का कमल खिला है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत गई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि 'जंपर्स' अनौपचारिक बस्ती में हुए हमले के बाद उन्होंने 10 से ज़्यादा संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट में साइन करने वालों में सयानी घोष भी शामिल हैं. आज तक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. सयानी घोष जाधवपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: टीएमसी सांसद सुष्मिता दवे ने बुधवार को इस्तीफा दिया है . वहा राज्यसभा से सांसद थीं. सुष्मिता दवे का साथ छोड़ना ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बुर्का और नकाब पहनने पर लगेगा 30 लाख रुपये का जुर्माना? कहां हो रहा नया कानून बनाने पर विचार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें