live

Breaking News Today: होर्मुज से सुरक्षित निकला भारत का एक और LPG जहाज, जल्द पहुंचेगा मुंबई

Breaking News Today 11 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है. आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों देशों के प्रतिनिधि वार्ता की टेबल पर बैठने वाले हैं. ईरान की मांग है कि लेबनान में हमले रोके जाएं.

Published date india.com Updated: April 11, 2026 9:59 PM IST
Breaking News Today: होर्मुज से सुरक्षित निकला भारत का एक और  LPG जहाज, जल्द पहुंचेगा मुंबई

Breaking News Today 11 April: अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ के नेतृत्व में इस्लामाबाद पहुंच गया है. बातचीत शनिवार (आज) दोपहर को शुरू होनी है. अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं.

पाकिस्तान रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है अमेरिका खुले दिल से आगे बढ़ने को तैयार है. लेकिन किसी भी तरह के धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वेंस ने कहा कि हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान कितनी रचनात्मकता के साथ वार्ता में शामिल होता है. उन्होंने अपने बयान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के अनुरूप बताया.

यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है. बातचीत में इजरायल द्वारा लेबनान में की जा रही कार्रवाई को बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. ईरान की मांग है कि लेबनान में हमले रोके जाएं. जबकि इजरायल हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करने पर अड़ा हुआ है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी वार्ताकार शनिवार को पाकिस्तान में ईरानियों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर चर्चा करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा जलमार्ग जल्द ही खुल जाएगा चाहे ईरान का सहयोग मिले या न मिले. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में उनका मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके.

NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक पूरा

NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस मिशन में चार सदस्यों वाले क्रू—रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन ने Orion अंतरिक्ष यान में सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर 10 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की और सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए हैं. उनके आगमन से पहले, NASA ने बताया था कि अंतरिक्ष यात्रियों ने 690,000 मील से अधिक की यात्रा पूरी की है. इस मिशन के दौरान, क्रू ने पृथ्वी से 248,655 मील की दूरी तय करके एक नया दूरी रिकॉर्ड बनाया.

कतर में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी कतर दौरे पर हैं. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दोहा में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय बैठकें कीं. इस दौरान भारत और कतर ने व्यापार, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Live Updates

  • Apr 11, 2026 9:59 PM IST

    भारत का LPG जहाज ‘जग विक्रम’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और मुंबई आ रहा है. यह 20,400 टन LPG लेकर 15 अप्रैल तक पहुंचेगा, जबकि कई जहाज अभी भी वहीं हैं.

  • Apr 11, 2026 8:57 PM IST
    बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आने की खबर है. उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
  • Apr 11, 2026 8:30 PM IST
    फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से नियर ईस्ट और मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की. उन्होंने कहा, “इस्लामाबाद में चल रही बातचीत के साथ, हम तनाव कम करने, नेविगेशन की आज़ादी पक्की करने और इस इलाके में हमेशा शांति और सुरक्षा की गारंटी देने वाले समझौते पर पहुंचने के लिए करीबी संपर्क में रहने पर सहमत हुए.”
  • Apr 11, 2026 8:14 PM IST

    इज़राइली सेना ने कहा कि उसकी एयर फ़ोर्स ने लेबनान में ईरान के सपोर्ट वाले मिलिटेंट ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया और दक्षिणी लेबनान में काम कर रही अपनी ज़मीनी सेना को सपोर्ट करना जारी रखे हुए है.

  • Apr 11, 2026 6:43 PM IST

    वार्ता के लिए पाकिस्तान आए ईरानी डेलीगेशन से मिले पाक प्रधानमंत्री शहबाज

  • Apr 11, 2026 6:32 PM IST

  • Apr 11, 2026 6:00 PM IST

  • Apr 11, 2026 3:54 PM IST

  • Apr 11, 2026 2:59 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान को बातचीत से पहले एक बड़ी कामयाबी मिली है. अमेरिका इस बात पर सहमत हो गया है कि कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जब्त पड़ी ईरानी संपत्ति रिलीज की जाएगी.

  • Apr 11, 2026 2:36 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वैश्विक समुदाय से अपील की है कि वे ईरान पर कथित अमेरिकी-इजरायली हमलों को लेकर जिम्मेदार रुख अपनाएं और हमलावरों को जवाबदेह ठहराएं. अराघची ने अमेरिका पर पहले भी अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के उल्लंघन का आरोप लगाया. मेहर न्यूज के अुनसार उन्होंने कहा कि ईरान ने संघर्ष समाप्त करने, इस दौरान हुए नुकसान की भरपाई और हमलावरों को जवाबदेह ठहराने की शर्तों के आधार पर सीजफायर स्वीकार किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.