live

Breaking News Today: भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के PAK पीएम हैं फैन: ट्रंप

Breaking News Today 12 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: लेबनान की आधिकारिक नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि दक्षिणी शहर बिंत जबील में इजरायली सेना और हिज़्बुल्लाह के बीच जबरदस्त झड़पें हुई हैं.

Published date india.com Updated: April 12, 2026 9:24 PM IST
Breaking News Today: भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के PAK पीएम हैं फैन: ट्रंप

Breaking News Today 12 April LIVE Updates: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहले चरण की बातचीत के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि दोनों पक्ष अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. जेडी वैंस ने कहा है कि ईरान ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानी हैं और हम वापस लौट रहे हैं.

अमेरिका उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत के बाद भी दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं. जेडी वैंस ने कहा है कि ये अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है. जेडी वैंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान ने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है. हालांकि, जेडी वैंस ने बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ की और कहा कि बातचीत में जो भी कमियां रहीं वो इस्लामाबाद की वजह से नहीं थीं.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Live Updates

  • Apr 12, 2026 9:24 PM IST
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है. ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वो ईरान को नहीं करने देंगे. अपने पोस्ट में उन्होंने शहबाज शरीफ के उस ‘खुशामदी’ की सराहना की जो वो ट्रंप की करते हैं.
  • Apr 12, 2026 8:23 PM IST

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक रिपोर्ट में ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य में खतरे में आ गए थे, इस दावे के बाद बहस तेज हो गई है.

  • Apr 12, 2026 5:29 PM IST

  • Apr 12, 2026 3:07 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी शहर काना पर हुए एक इजरायली हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस क्षेत्र में जारी तनाव के बीच, दक्षिणी लेबनान में हुए इस हमले के बाद हताहतों की ये रिपोर्ट सामने आई है.

  • Apr 12, 2026 2:57 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा. अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने जिले में अवैध रूप से बनाए गए 21 बंकरों को भी नष्ट कर दिया.

  • Apr 12, 2026 2:25 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: लेबनान की आधिकारिक नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि दक्षिणी शहर बिंत जबील में इजरायली सेना और हिज़्बुल्लाह के बीच जबरदस्त झड़पें हुई हैं. इजरायली सेना ने इस शहर को चारों ओर से घेर लिया है. एजेंसी ने बताया कि इजरायली सैनिक अभी शहर में घुसने और बिंत जबील के बाकी बचे इलाकों पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

  • Apr 12, 2026 1:38 PM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

  • Apr 12, 2026 1:04 PM IST
    Breaking News Today LIVE in Hindi: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्हें शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
  • Apr 12, 2026 12:30 PM IST

    America vs Iran: ईरान के साथ पाकिस्तान में चल रही वार्ता के फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं.

  • Apr 12, 2026 11:31 AM IST

    Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत अविश्वास के माहौल में हुई. उन्होंने कहा कि भरोसे की कमी और मुद्दों की जटिलता को देखते हुए, यह स्वाभाविक था कि चर्चाओं के दौरान एक ही सत्र में कोई समझौता नहीं हो पाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.