Breaking News Today 14 June: 'भारत इनोवेट्स' मंच से मैक्रों ने पीएम मोदी को दी बधाई, बताया ऐतिहासिक नेता
Breaking News Today 14 June 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ डील फाइनल हो गई है. रविवार 14 जून को इस पर हस्ताक्षर भी हो जाएगा.
photo credit- File Photo
Breaking News Today 14 June: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रविवार (14 जून) को ईरान के साथ डील फाइनल हो सकती है. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यूपी के बहराइच जिले में रैली करके आने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. फ्रांस की यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ 'भारत इनोवेट्स 2026' का करेंगे उद्घाटन.
Today's Breaking News Live Updates: देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
Follow updates here:
वाराणसी: एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया, "आज 13 भवनों पर कार्रवाई हो रही है. पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. ये अंतिम भवन हैं जिनपर कार्रवाई हो रही है. माहौल शांतिपूर्ण है." (Input: ANI)
Breaking News Today LIVE in Hindi: अम्फान राहत कोष में घोटाले के आरोप में पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
Breaking News Today LIVE in Hindi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को धन्यवाद दिया. राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होने वाले हैं. इसके तुरंत बाद होर्मुज सभी के लिए खोल दिया जाएगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप देर रात दो बजकर 26 मिनट के करीब महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 रही.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार में ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज होकर अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया है. ये युवा बिहार पुलिस के मध्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें