Breaking News Today 15 June : इजरायल ने US-ईरान पीस डील को किया खारिज, कहा- हम अमेरिका के गुलाम नहीं
Breaking News Today 15 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ऐलान हो गया है. कतर ने भी इस डील का स्वागत किया है.
Breaking News Today 15 June Updates: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ऐलान हो गया है और शुक्रवार 19 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. इस खबर के आते ही अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है.
Today's Breaking News Updates: देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
Follow updates here:
शिपिंग मिनिस्ट्री ने बताया कि LNG लेकर आ रहे भारत के जहाज दिशा ने सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है. ये जहाज 18 जून को दहेज पोर्ट पहुंचेगा.
Today's Breaking News Live Updates: मुंबई से सटे नालासोपारा में कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले ने खुदकुशी कर ली है. जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थीं. पुलिस ने बताया कि संचिता का शव फंदे से लटका मिला. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह घटना 14 जून को शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई.
Today's Breaking News Live Updates: बांग्लादेश के गायबंधा जिले के राधा-गोविंद मंदिर में भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और मंदिर में स्थापित प्रतिमा को तोड़ने की धमकियों को लेकर विवाद गहरा गया है. देश के प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार संगठन बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन एकता परिषद ने घटना की कड़ी निंदा की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें