Hindi
LIVE

Breaking News Today 3 April LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ-साथ गिरे ओले, भूकंप के झटके भी किए गए महसूस

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:April 3, 2026 10:36 PM IST

Breaking News Today 30 March 2026 Aaj Ki Taja Khabar: रूस, चीन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए उस प्रस्ताव को रोक दिया है जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी.

US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला कर के उसे उड़ा दिया है जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि "अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है". ट्रंप ने फिर से ईरान को समझौता करने के लिए कहा है.

अमेरिका ने B1 पुल पर मिसाइल हमला किया था जो तेहरान को पास के करज शहर से जोड़ता है. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस रास्ते से ईरान की सेना को मिसाइल और ड्रोन भेजे जाते थे. वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यह पुल अभी चालू नहीं हुआ था और सेना इसका इस्तेमाल नहीं कर रही थी.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन ईरान की सैन्य लॉजिस्टिक्स को बाधित करने के बड़े प्रयासों का ही एक हिस्सा था. इस हमले का मकसद देश भर में मिसाइल और ड्रोन के पुर्जों की आवाजाही को रोकना था.

ईरान युद्ध अभी रुकता हुआ नहीं दिख रहा है क्योंकि तेहरान ने फिलहाल वॉशिंगटन के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मौजूदा हालात में बातचीत करना नामुमकिन है. यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल चुका है. ईरान सऊदी अरब और यूएई में अमेंरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. ईरान ने बहरीन में अमेजन के डेटा सेंटर पर भी हमला किया है.

इस बीच रूस, चीन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए उस प्रस्ताव को रोक दिया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...

Follow updates here:

Apr 3, 2026 10:36 PM IST

दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए. करीब 30 सेकंड तक कंपन रहा. इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश इलाके में था, जिसकी तीव्रता 5.9 बताई गई. इसके साथ बारिश और ओले के कारण मौसम भी खराब रहा.

Apr 3, 2026 7:43 PM IST

Apr 3, 2026 5:57 PM IST

पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया.

Apr 3, 2026 3:50 PM IST

राज्यसभा में राघव चड्ढा को उप-नेता के पद से हटाए जाने पर बोली दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी...

Apr 3, 2026 3:39 PM IST

गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन के क्लासिक रेजिडेंसी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई है. फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Apr 3, 2026 2:54 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें राज्य के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं. भाजपा ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है. प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को सत्तूर से टिकट दिया गया है. भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन अविनाशी के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.

Apr 3, 2026 12:54 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की चेतावनी देने के बाद बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 8 प्रतिशत बढ़कर 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. जबकि, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) फ्यूचर्स 111.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. सप्ताह के दौरान यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड में पिछले शुक्रवार के मुकाबले 11.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड में इसी अवधि में 3.14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

Apr 3, 2026 12:12 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: भारत की तीसरी स्वदेशी रूप से निर्मित परमाणु-संचालित पनडुब्बी, INS अरिदमन नौसेना में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज इसे कमीशन कर सकते हैं.

Apr 3, 2026 12:01 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान ने धमकी दी है कि वह पुल के पुल उड़ाएगा. ईरान ने कुवैत और यूएई में बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की धमकी दी है. अमेरिका ने तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले ईरान के सबसे अहम पुल को उड़ा दिया था जिसके बाद ये चेतावनी दी गई है.

Apr 3, 2026 10:36 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे सप्ताह आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 4 अप्रैल को भी मौसम का यही रुख जारी रहेगा. मौसम विभाग ने विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय के लिए अलर्ट जारी किया है. दोपहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Apr 3, 2026 9:37 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल पद छोड़ने और सेवानिवृत्त होने का निर्देश दिया है. रक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद जनरल जॉर्ज ने प्रभावी रूप से अपना पद त्याग दिया है. ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच, हेगसेथ का यह कड़ा फैसला पेंटागन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का संकेत दे रहा है. अमेरिकी सेना और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हेगसेथ ने जॉर्ज से पद छोड़ने के लिए कहा था. उनकी जगह सेना के उप सेनाध्यक्ष जनरल क्रिस्टोफर लानेव जिम्मेदारी संभालेंगे.

Apr 3, 2026 8:41 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए शुक्रवार से चेन्नई और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. यह दौरा तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से उतरने के बाद वे सीधे पुडुचेरी जाएंगे, जहां शाम को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है.

Apr 3, 2026 7:59 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: रूस, चीन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए उस प्रस्ताव को रोक दिया है जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें