Breaking News Today 30 March: दिल्ली आने वाला था ईरानी विमान, US ने बीच रास्ते में ही बनाया निशाना
Breaking News Today 30 March 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता जल्द ही हो सकता है. इस बीच रविवार रात को ईरान ने कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया है.
ट्रंप ने दिए समझौते के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता जल्द ही हो सकता है. उन्होंने अमेरिका के बड़े हमलों का भी जिक्र किया. फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से लौटते समय एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे ईरान के साथ कोई समझौता होता दिख रहा है. ट्रंप ने इस कूटनीतिक पहल को हाल की सैन्य कार्रवाई से जोड़ा और दावा किया कि अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ईरान की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने कहा कि हमने उनकी पूरी नौसेना और वायुसेना को तबाह कर दिया है. ज्यादातर मिसाइलों को भी नष्ट कर दिया है.देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...
Follow updates here:
अफगानिस्तान के कई प्रांतों में 26 फरवरी से जारी भारी बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने के कारण लगभग 28 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 49 लोग घायल हुए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात की. इस दौरान, वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा हुई.
बांग्लादेश में खसरे से 38 बच्चों की मौत
इजरायली सेना ने लेबनान के पश्चिमी बेका के 6 गांवों को खाली करने की चेतावनी दी है. साथ ही ये दावा किया है कि हिज्बुल्लाह के डिप्टी कमांडर हमजा इब्राहिम राकिन को मार गिराया है.
ईरानी मीडिया के मुताबिक, मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े महान एयरलाइन के यात्री विमान को अमेरिका ने निशाना बनाया. यह विमान मानवीय सहायता जैसे दवाईयां, खाद्य पदार्थ आदि लेने के लिए नई दिल्ली आने वाला था.
ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, मई 2026 तक उसे S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी स्क्वाड्रन मिलने वाली है.
ईरान-इजरायल जंग में अब तक 8 भारतीयों की मौत ईरान-इजरायल जंग में आज एक भारतीय नागरिक की मौत हमले में हो गई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया - इस युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में अब तक 8 भारतीयों की मौत हो चुकी है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बगदाद हवाई अड्डे के पास इराकी वायु सेना के बेस पर रॉकेट हमला हुआ है. इराकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इराक के मोहम्मद अला एयर बेस पर रॉकेट से हमला हुआ जिससे एक सैन्य विमान नष्ट हो गया. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) और जनगणना आयुक्त ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी जनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पहले चरण में मकानों की सूची और आवास जनगणना (एचएलओ) के लिए कार्य अप्रैल से कई राज्यों में शुरू होने वाला है. नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी. मकानों की सूची (एचएलओ) और जनसंख्या गणना (पीई) - के लिए 1 मार्च 2027 को संदर्भ तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमपातग्रस्त क्षेत्रों के लिए 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारत को एलपीजी संकट से फौरी तौर पर राहत मिलने वाली है. दो LPG कैरियर जहाज, जिन पर भारत का झंडा लगा है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. दोनों जहाज आने वाले एक-दो दिन में भारत पहुंच जाएंगे. पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि LPG कैरियर BW TYR और BW ELM रास्ते में हैं. एलपीजी से लदे दो जहाज BW TYR और BW ELM कुल मिलाकर लगभग 94,000 टन LPG लेकर आ रहे हैं. BW TYR के 31 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना है. दूसरा जहाज BW ELM 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचेगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर से हमला किया है. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रिहायशी इलाकों पर रॉकेट हमला किया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. इस हमले को लेकर तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि आम लोगों के घरों को निशाना बनाकर किया गया हमला रविवार शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ.
Breaking News Today LIVE in Hindi: जनगणना 2027 पर, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा है कि इस बार डेटा संग्रह डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनगणना की तैयारियां अब एक उन्नत चरण में पहुंच गई हैं. पहले चरण में हाउसलिस्टिंग और आवास जनगणना - के लिए फील्डवर्क कई राज्यों में शुरू होने वाला है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: केंद्र सरकार ने न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत न्यू मैंगलोर पोर्ट पर बर्थ नंबर 9 का पुनर्विकास किया जाएगा. यह काम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत डीबीएफओटी आधार पर किया जाएगा. सोमवार को इसकी जानकारी दी गई. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना को 25 मार्च 2026 को मंजूरी दी गई. यह कदम भारत के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और समुद्री लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार बीते 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें