Breaking News Today 5 April: चेन्नई पर भारी पड़ी बैंगलोर, RCB ने CSK को 43 रन से दी करारी शिकस्त
Breaking News Today 5 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: इजरायल की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने भी अमेरिकी विमान सी-130 को गिरा दिया है.
अमेरिका ने ईरानी नागरिकों पर की कार्रवाई
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेकर देश से निष्कासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये दोनों ईरान के रिवोल्यूशरी गार्ड के पूर्व प्रमुख कासिम सुलेमानी के रिश्तेदार हैं. हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी को देश से निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हाल तक हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक के रूप में आलीशान जिंदगी जी रही थीं. इस सप्ताह मैंने उनकी कानूनी स्थिति खत्म कर दी और अब वे आईसीई की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, हामिदेह सोलेमानी अफशार पर ईरान की रकार का खुला समर्थन करने का आरोप है. विभाग ने कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए ईरानी प्रचार को बढ़ावा दिया. मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हमलों का समर्थन किया और अमेरिका को “ग्रेट सैटन” बतायाभारत की खबरें...
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए बारासात सर्कल के सेक्टर असिस्टेंट (शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से सेक्टर असिस्टेंट के पद से हटा दिया गया है. उन पर आरोप है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद उनके एक राजनीतिक दल से घनिष्ट संबंध हैं. आरोपी पर एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने का भी आरोप है. पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें डस्ट्रियल डेवलपमेंट और रोजगार पैदा करने पर फोकस किया गया है. मैनिफेस्टो में लेफ्ट फ्रंट ने राज्य सरकार की सभी खाली पोस्ट भरकर पब्लिक सेक्टर में और राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी में बदलाव करके बड़े इन्वेस्टमेंट लाकर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार पैदा करने का वादा किया है. पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के पुराने नेता और लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन, बिमान बोस के जारी मैनिफेस्टो में शहरी इलाकों में 120 दिन और ग्रामीण इलाकों में 200 दिन की नौकरी की गारंटी का वादा किया गया, जिसमें रोज की मजदूरी 600 रुपए तय की गई. इसमें अगले पांच सालों में, चाहे वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन हो या वेस्ट बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन, एक ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस के जरिए राज्य सरकार में खाली पोस्ट भरने का भी वादा किया गया है. (इनपुट- IANS)देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...
Follow updates here:
पाकिस्तान में कुदरत का कहर, 45 लोगों की मौत
RCB ने IPL में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को आईपीएल 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 97 रन बनाए. 97 रन किसी भी आईपीएल पारी के 16-20 ओवरों में किसी टीम की ओर से बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने भी अमेरिकी विमान सी-130 को गिरा दिया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार की आधी रात गैस कटर का सिलेंडर फटने से हुए एक भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे जब क्षेत्र में कामकाज चल रहा था, तभी अचानक गैस कटर के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई.
Breaking News Today LIVE in Hindi: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री मित शाह रविवार को केरल में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनका पहला कार्यक्रम बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में है, जहां वे एक रोड शो करेंगे. यह रोड शो बेपोर के मथोतप्पम बिजिथ जंक्शन क्षेत्र में किया जाएगा. इसके बाद, वे दोपहर 2:30 पर एर्नाकुलम के कुन्नाथुनाद निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे. शाम 5:15 बजे अमित शाह दक्षिणी तिरुवनंतपुरम के कट्टकड़ा निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा करेंगे. वे रात 8 बजे तिरुवनंतपुरम के थंपानूर में प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान की धरती से अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित वापस निकाल लिया है. रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि दूसरे लापता क्रू मेंबर को भी रेस्क्यू कर लिया गया है. बता दें, ईरानी सेना ने लापता क्रू मेंबर को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया भर में आर्थिक झटका लगा है. ईरान और अमेरिका संघर्ष की वजह से होर्मुज के रास्ते से एनर्जी मार्केट सप्लाई में रुकावट आ गई है. ईरान युद्ध का ग्लोबल एनर्जी फ्लो पर असर बढ़ रहा है. द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एनर्जी की कीमतें बढ़ रही हैं, सप्लाई चेन टाइट हो रही हैं और सरकारें लंबे समय तक कमी के लिए तैयारी कर रही हैं. विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर लड़ाई जारी रही तो इसका अर्थव्यवस्था पर लंबा असर हो सकता है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: कुवैत की पेट्रोलियम कार्पोरेशन बिल्डिंग पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है. इराक और इजरायल पर भी ईरान की तरफ से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4:15 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की विजय संकल्प सभा’ को ऐतिहासिक रास मेला मैदान में संबोधित करेंगे. 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने वाले हैं. मतगणना 4 मई को होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें