Breaking News Israeli Military Idf Says It Has Killed Nephew Of Hezbollah Chief Naim Qassem
इजरायल का बड़ा दावा- हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का सचिव अली हर्षी एयरस्ट्राइक में ढेर
इजराइली सेना ने बताया कि हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम (Hezbollah chief Naim Qassem) के दफ्तर के कामकाज को संभालने में अली यूसुफ हर्षी (Ali Yusuf Harshi) की अहम भूमिका थी.
इजरायल ने गुरुवार (9 अप्रैल) को दावा किया कि IDF ने हिजबुल्ला चीफ नईम कासिम के करीबी सहयोगी और भतीजे अली यूसुफ हर्षी (Ali Yusuf Harshi) को मार गिराया है. इजरायली मिलिट्री की तरफ से जारी बयान में यह दावा किया गया कि बेरूत पर रात भर की गई एयरस्ट्राइक में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह आतंकी समूह के प्रमुख नईम कासिम (Hezbollah chief Naim Qassem) के भतीजे यूसुफ हर्षी की मौत हो गई.
ELIMINATED: Ali Yusuf Harshi, the personal secretary to Hezbollah Secretary-General Naim Qassem in Beirut.
A close associate and personal advisor, Harshi played a key role in managing and securing Qassem’s office.
The IDF also struck two key crossings used by Hezbollah to…
ट्विटर पर जारी एक बयान में इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने कहा, ‘IDF ने बेरूत में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के सचिव को मार गिराया है. बीती रात, हिज्बुल्लाह के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए.’ बयान में आगे कहा गया, ‘देर रात IDF ने बेरूत इलाके में हमला किया और हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया.’
इजराइली सेना ने आगे बताया कि हर्षी, कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था. IDF के मुताबिक, हिज्बुल्लाह प्रमुख के दफ्तर के कामकाज को संभालने में हर्षी की अहम भूमिका थी. IDF ने बताया कि उसने दो अहम क्रॉसिंग पर भी हमला किया, जिनका इस्तेमाल ईरान समर्थित लेबनानी उग्रवादी समूह लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर आने-जाने और हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.