EnglishHindi
LIVE

Breaking News Today 9 July: ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों के पास US का हमला, अब तक 170 जगहों पर दागे मिसाइल

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:July 9, 2026 8:43 PM IST

Breaking News Today Live: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ा, तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी. लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर. यहां पढ़े आज की ताजा खबर...

Breaking News Today 9 July: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान की ओर से हमले जारी रहे तो अमेरिका और बड़े सैन्य कदम उठा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकाबंदी लगाने का फैसला लिया जा सकता है. ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत पर भरोसा कम होने की बात कही, लेकिन साथ ही अपने दूतों को बातचीत जारी रखने की अनुमति भी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंच गए हैं, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान 'भारत माता की जय', 'मोदी-मोदी', 'मां तुझे सलाम' और 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनका प्रधानमंत्री मोदी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया.

खेल जगत से भी बड़ी खबर सामने आई है. बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन को टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे India.com के साथ

 

 

Follow updates here:

Jul 9, 2026 7:05 PM IST

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों के पास US का हमला
ईरान ने अमेरिका पर फिर से हवाई हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया.अल जजीरा के मुताबिक, अमेरिका ने अब तक ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं.

Jul 9, 2026 6:19 PM IST

आंध्रप्रदेश में कोरोना से 46 साल के मरीज की मौत
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में बुधवार को 46 साल के व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई. उसे पिछले महीने वेल्लोर के CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था.4 दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया. हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि मरीज के फेफड़े खराब हो गए थे. वहीं, कडप्पा और तिरुपति जिलों में कोरोना के 5 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

Jul 9, 2026 6:18 PM IST

Jul 9, 2026 5:28 PM IST

Jul 9, 2026 4:26 PM IST

दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश?
IMD के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6.3 इंच (160 मिमी) बारिश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में दर्ज की गई. वहीं, सफदरजंग में 2.9 इंच (72.6 मिमी) बारिश हुई. IMD के मुताबिक, मयूर विहार में 4.1 इंच (103 मिमी), दिल्ली यूनिवर्सिटी में 3.5 इंच (90 मिमी), महरौली में 3.4 इंच (86 मिमी), पूसा और लोधी रोड में 3.3 इंच (83 मिमी) बारिश दर्ज की गई है.

Jul 9, 2026 4:22 PM IST

Jul 9, 2026 4:03 PM IST

Jul 9, 2026 3:33 PM IST

Jul 9, 2026 3:22 PM IST

Jul 9, 2026 2:30 PM IST

Jul 9, 2026 1:20 PM IST

Jul 9, 2026 1:00 PM IST

Jul 9, 2026 12:36 PM IST

झारखंड के पलामू जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव की है. महिला सरिता देवी का बुधवार रात किसी बात को लेकर अपने पति छोटेलाल प्रजापति से विवाद हुआ था. इसके बाद वह अपनी चार वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी और दो वर्षीय बेटी डोली कुमारी को लेकर घर से निकल गई.

Jul 9, 2026 12:25 PM IST

Jul 9, 2026 10:59 AM IST

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में लगातार भारी बारिश होने की वजह से पुणे और सोलापुर जिलों के लिए पानी का एक अहम स्रोत उज्जनी बांध 'डेड स्टोरेज लेवल' से ऊपर पहुंच गया है. गुरुवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 492.880 मीटर दर्ज किया गया. बांध का कुल जल भंडारण 77.72 टीएमसी (2201.09 एमसीयूएम) है, जबकि जीवंत जल भंडारण 14.06 टीएमसी (398.28 एमसीयूएम) दर्ज किया गया है. वर्तमान में बांध की लाइव स्टोरेज क्षमता 26.25 प्रतिशत है.

Jul 9, 2026 8:27 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की एक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे. इसमें घुसपैठ, अवैध आप्रवासन, जनसांख्यिकीय परिवर्तन, सीमा सुरक्षा, ड्रोन से खतरा और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. यह बैठक अवैध आप्रवासन के खिलाफ केंद्र के तेज अभियान के बीच अहम है. केंद्र ने इसे बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों की जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफी) को बदलने की एक संगठित कोशिश का हिस्सा बताया है. (इनपुट: IANS)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें