Breaking News Today 8 July (आज की ताजा खबर): अमेरिका की जांच एजेंसी FBI और कई दूसरी एजेंसियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. इस अभियान का नाम ऑपरेशन हार्ड बॉल रखा गया है. अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई और 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के मुताबिक, इस पूरे मामले में 37 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गैंग हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों की तस्करी और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल था. अधिकारियों के अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में से एक है.
अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई भारत से ही एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क चला रहा था. चार्जशीट में दावा किया गया है कि गैंग गैरकानूनी मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए कई देशों में अपने नेटवर्क को चलाता था. इसमें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम भी शामिल हैं, जिन पर भारत के बाहर गैंग की गतिविधियां संभालने का आरोप है. जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंग सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए लोगों को धमकाता था और उनसे लाखों डॉलर की जबरन वसूली करता था. इसी अभियान में दो अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट पर भी कार्रवाई हुई. छापेमारी के दौरान करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, 12 हथियार और 40 हजार डॉलर नकद भी जब्त किए गए.
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. भूस्खलन और पहाड़ों से मलबा आने के कारण राज्य की 32 सड़कें बंद हो गई हैं. कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बंद सड़कों से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द रास्ते खोलने की कोशिश की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पंतनगर में सबसे ज्यादा 107 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा चोरगलिया, रुद्रपुर, यमकेश्वर, किच्छा, देहरादून और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में अगले कुछ समय तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है.
इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 में बारिश के दौरान 4 मंजिला इमारत ढहने के बाद एक शख्स की मौत हो गई है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
The Pinaka LRGR rocket is designed by Armament Research and Development Establishment in association with High Energy Materials Research Laboratory, with support from Defence Research and Development Laboratory and Research Centre Imarat. The flight-trial was coordinated by ITR… https://t.co/KxHZlBDKCH pic.twitter.com/t3xojUXr9u
— ANI (@ANI) July 8, 2026
DRDO ने पिनाका रॉकेट का किया सफल परीक्षण.
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Landed in Melbourne, Australia. This visit will add vigour to the India-Australia Comprehensive Strategic Partnership. I look forward to the talks with Prime Minister Albanese. I will also have the opportunity to interact with the Indian… https://t.co/tsazw7QhOF pic.twitter.com/txXQgwJaZD
— ANI (@ANI) July 8, 2026
इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी. मेलबोर्न में हुआ शानदार स्वागत
#WATCH | Delhi | An under-construction building in Sector 16, Rohini collapsed. Four fire tenders have been rushed to the spot. More details awaited. pic.twitter.com/YWExTaYt80
— ANI (@ANI) July 8, 2026
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-16 में भरभराकर गिरी इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Eggs thrown at TMC leader and former CM Mamata Banerjee's rally from Ballygunge Phari to Hazra More.
Slogans of "chor, chor" raised during the rally. pic.twitter.com/5nyXiQkfaC
— ANI (@ANI) July 8, 2026
पश्चिम बंगाल: बालीगंज में ममता बनर्जी की रैली में फेंके गए सड़े अंडे. भीड़ ने चोर-चोर के लगाए नारे.
दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर 16 में बारिश के दौरान एक इमारत ढह गई है. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें भी मौजूद हैं.
#WATCH | Maharashtra | A building collapsed in the Moshi area of Pimpri Chinchwad; people feared trapped. More details awaited. Rescue operations underway. pic.twitter.com/xgExQwNm8f
— ANI (@ANI) July 8, 2026
महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. पिंपरी चिंचवाड़ में भारी बारिश के बीच एक मकान ढह गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.