Breaking News Today 8 July: 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी
Breaking News Today 8 July: FBI की लॉरेंस गैंग पर बड़ी कार्रवाई. उत्तराखंड में भारी बारिश से 32 सड़कें बंद हुईं. देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक जगह.
लॉरेंस बिश्नोई समेत कई बड़े नाम आरोपों में शामिल
अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई भारत से ही एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क चला रहा था. चार्जशीट में दावा किया गया है कि गैंग गैरकानूनी मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए कई देशों में अपने नेटवर्क को चलाता था. इसमें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम भी शामिल हैं, जिन पर भारत के बाहर गैंग की गतिविधियां संभालने का आरोप है. जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंग सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए लोगों को धमकाता था और उनसे लाखों डॉलर की जबरन वसूली करता था. इसी अभियान में दो अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट पर भी कार्रवाई हुई. छापेमारी के दौरान करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, 12 हथियार और 40 हजार डॉलर नकद भी जब्त किए गए.उत्तराखंड में भारी बारिश से 32 सड़कें बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. भूस्खलन और पहाड़ों से मलबा आने के कारण राज्य की 32 सड़कें बंद हो गई हैं. कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बंद सड़कों से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द रास्ते खोलने की कोशिश की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पंतनगर में सबसे ज्यादा 107 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा चोरगलिया, रुद्रपुर, यमकेश्वर, किच्छा, देहरादून और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में अगले कुछ समय तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.Follow updates here:
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 में बारिश के दौरान 4 मंजिला इमारत ढहने के बाद एक शख्स की मौत हो गई है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर 16 में बारिश के दौरान एक इमारत ढह गई है. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें भी मौजूद हैं.
हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा ने बड़ा दावा किया है. कनाडा का कहना है कि अमेरिका, भारत से लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कोशिश कर सकता है. इस बयान के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है.
Breaking News 8 July: मध्य प्रदेश: इंदौर-महू DEMU ट्रेन का एक लोको पायलट ट्रैक के पास एक दुकान से समोसे खरीदने के लिए रुका हुआ दिख रहा है. रेलवे ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें कथित तौर पर ट्रेन को समोसे के लिए रोका गया है.
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने पहुंच गए. समय रहते स्थिति संभाल ली गई. घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है.
ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां स्कूल बस का इंतजार कर रहे पांच बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें