ट्रंप ने ठुकराया तो स्टारमर ने गले लगाया, यूक्रेन को मिलने वाली मदद दोगुनी करेगा ब्रिटेन, शांति समझौते पर भी बोले ब्रिटिश पीएम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि हमें अतीत की गलतियों से सीखना होगा. हम एक कमजोर सौदे को स्वीकार नहीं कर सकते हैं जिसे रूस आसानी से तोड़ सकता है.

Published date india.com Published: March 3, 2025 6:39 AM IST
(ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हुई)
(ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हुई)

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के बीच हुई तीखी बहस के बाद ये सवाल खड़ा हो गया था कि बिना अमेरिकी मदद यूक्रेन रूस का सामना कैसे करेगा? अमेरिका से निकलने के बाद  जेलेंस्की रविवार को लंदन में यूरोपीय देशों के प्रमुखों से मिले. ट्रंप से मिले झटके के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति के लिए ये मुलाकात राहत भरी रही. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (British Prime Minister Keir Starmer) न सिर्फ यूक्रेन को समर्थन जारी रखने की बात की बल्कि 2 बिलियन पाउंड के नए सौदे की घोषणा की जिससे 5,000 एयर डिफेंस मिसाइलें यूक्रेन को मिलेंगीं.

स्टारमर ने लंदन में यूरोपीय नेताओं के एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने युद्ध को समाप्त करने और रूस से यूक्रेन की रक्षा करने के लिए यूक्रेन के साथ काम करने के लिए चार सूत्री योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देश  अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे और यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में अमेरिका को शामिल करने का प्रयास करेंगे.

बैठक के तुरंत बाद स्टारमर ने कहा कि चार बिंदुओं पर सहमति बनी है. इसमें यूक्रेन में सैन्य सहायता जारी रखना, और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना शामिल है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थायी शांति के लिए यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और यूक्रेन को किसी भी शांति वार्ता में उपस्थित होना चाहिए. ब्रिटिश पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि शांति समझौते की स्थिति में भविष्य में होने वाले  आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देना होगा. इसके अलावा यूक्रेन में किसी समझौते की रक्षा करने और उसके बाद शांति की गारंटी देने के लिए एक साथ आए देशों का गठबंधन विकसित करना भी घोषणा में शामिल है.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि हमें अतीत की गलतियों से सीखना होगा. हम एक कमजोर सौदे को स्वीकार नहीं कर सकते हैं जिसे रूस आसानी से तोड़ सकता है. उन्होंने कहा कि समझौते के लिए अमेरिका के समर्थन की आवश्यकता होगी और इसमें रूस को शामिल करना होगा, लेकिन मॉस्को को शर्तें तय करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

कीर स्टारमर ने यह भी कहा कि मतभेदों के बावजूद अमेरिका एक विश्वसनीय सहयोगी है. हम स्थायी शांति की तत्काल आवश्यकता पर ट्रम्प से सहमत हैं. अब हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.