Video: कैलिफोर्निया में भूकंप का भयावह वीडियो सामने आया, देखिए क्या हुआ जब जोर से कांपी धरती

earthquake Horrifying video: अचानक सारी बिल्डिंग हिलने लगी और सामान आलमारी से नीचे गिरने लगे. झटके सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए.

Published date india.com Updated: December 6, 2024 11:30 AM IST
कैलिफोर्निया में भूकंप का भयावह वीडियो सामने आया है
कैलिफोर्निया में भूकंप का भयावह वीडियो सामने आया है

California coast earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में गुरुवार सुबह 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के इस झटके से धरती कांप गई. भूकंप इतना तेज था कि लोगों के घरों में रखे फर्नीचर हिलने लगे और आलमारियों में रखे सामान नीचे गिरने लगे. भूकंप के डरावने क्षणों को कैद करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं.

एक घर से वायरल वीडियो में कैलिफोर्निया में भूकंप के उस पल को दिखाया गया है, जिसमें फ़र्नीचर हिलते और गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

भूकंप के शुरुआती झटकों की तीव्रता इतनी थी कि सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी. हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया. यह भूकंप अमेरिका में गुरुवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट के करीब आया. इसके तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि झटके सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए.

जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए उन लोगों ने इसका भयावह मंजर भी बयां किया. लोगों ने बताया कि अचानक सारी बिल्डिंग हिलने लगी और सामान आलमारी से नीचे गिरने लगे. हालांकि अब तक किसी को नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन की तरफ से से लोगों को अब भी समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार 7.0 तीव्रता वाला ये भूकंप ओरेगन सीमा के पास हम्बोल्ट काउंटी के एक छोटे शहर फेरंडेल के पश्चिम में आया. संभावित खतरे को देखते हुए अभी सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.