लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के निकट एक कार के फुटपाथ पर चढ़ने से आज कई पैदल यात्री घायल हो गये. स्कॉटलैंड यार्ड ने यह जानकारी दी. दक्षिण केनसिंगटन में एक्सबिशन रोड पर हुई इस घटना के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा,‘‘ ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में कई पैदल यात्री घायल हुए है.’’
बयान में बताया गया कि मौके पर अधिकारी मौजूद है और लंदन एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया है. मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस ‘‘घटना’’ को पुलिस द्वारा आतंकवाद से संबंधित बताया गया है या नहीं. डाउंनिग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे को घटना पर ताजा जानकारी दी गयी है.
Video shows a man being held to the ground after a car hit people near the Natural History Museum in London https://t.co/91EhHvKP05 pic.twitter.com/9kDPCXwxiw
— BBC News (UK) (@BBCNews) October 7, 2017
रिपोर्टों के अनुसार फुटपाथ पर चढी काली टोयटा एक लाइसेंस टैक्सी कैब है. इससे पहले भी ऐसे कई हमले हुए है जिनमे लंदन में पैदल यात्रियों को निशाना बनाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया गया. जून में लंदन ब्रिज पर हुए ऐसे ही हमले में आठ लोगों की मौत हो गयी थी. मार्च में एक आतंकवादी ने अपने वाहन को ब्रिटिश राजधानी में पार्लियामेंट इमारत की एक तरफ से टकरा दिया था जिसमे चार लोगों की मौत हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.