गाजा में रुक गया युद्ध... हमास ने जारी किए 3 बंधकों के नाम तो इजरायल ने रोक दी फायरिंग

Israel–Hamas War Update: आपको बता दें कि तीनों महिलाओं को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के दौरान बंधक बना लिया गया था. आज रात तक हमास ने इन्हें रिहा कर देगा.

Published date india.com Published: January 19, 2025 5:26 PM IST
गाजा में रुक गया युद्ध... हमास ने जारी किए 3 बंधकों के नाम तो इजरायल ने रोक दी फायरिंग

गाजा में कुछ घंटों की देरी के बाद रविवार दोपहर युद्धविराम (Israel-Hamas Ceasefire) लागू हो गया. वहीं, गाजा सीजफायर समझौते के विरोध में 3 मंत्रियों ने इजरायल की नेतन्याहू सरकार से इस्तीफा दे दिया. जानकारी के अनुसार, इस्तीफा देने वाले तीनों मंत्री दक्षिणपंथी ओत्जमा यहूदित पार्टी से संबंध रखते हैं.

‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर, विरासत मंत्री अमीचाई एलियाहू, और नेगेव, गैलिली व नेशनल रेजेलिएंस मिनिस्टर यित्जाक वासेरलाफ ने इजरायली पीएम को अपने इस्तीफे सोंप दिए. इसके साथ ही पार्टी ने एक बयान में कहा कि ‘इस समय से ओत्जमा यहूदित पार्टी गठबंधन की सदस्य नहीं है.

युद्धविराम आतंकवाद की पूर्ण जीत…

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लिखे पत्र में ओत्जमा यहूदीदित के अध्यक्ष बेन ग्वीर ने कहा कि युद्ध विराम समझौता ‘आतंकवाद की पूर्ण जीत’ है. उन्होंने कहा कि “हमारा इरादा आपके नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का नहीं. लेकिन वैचारिक मुद्दों पर हम अपने नजरिए और अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान करेंगे.

एक दिन पहले ही मिली थी युद्धविराम समझौते को मंजूरी

आपको बता दें इजरायली सरकार ने शनिवार को हमास के साथ बंधक-युद्धविराम समझौते को मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया. इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा कैबिनेट ने भी समझौते को अपनी मंजूरी दे दी थी. ग्वीर ने कहा, हम हमास के खिलाफ पूरी जीत और युद्ध के लक्ष्यों की प्राप्ति के बिना सरकार की मेज पर वापस नहीं लौटेंगे.

पार्टी के बयान में यह भी कहा गया कि एमके ज़्विका फोगेल, लिमोर सोन हर-मेलेक और यित्जाक क्रोइजर ने गठबंधन के अध्यक्ष को विभिन्न समितियों में अपने पदों से इस्तीफा पत्र सौंप दिया है. हालांकि, बयान में ओत्जमा यहूदित एमके अल्मोग कोहेन का उल्लेख नहीं है. जिन्होंने हाल के हफ्तों में कई बार अपनी पार्टी से अलग रुख अपनाया गठबंधन के साथ मतदान किया, जिससे उनकी वर्तमान स्थिति अस्पष्ट हो गई.

हमास आज रात तक रिहा करेगा 3 महिला बंधक

खबर ये भी है कि हमास ने 3 महिला बंधकों के नाम इजरायल के साथ शेयर किए हैं. इन तीनों को गाजा सीजफायर समझौते के तहत रविवार को रिहा किया जाएगा. हमास के इस ऐलान की वजह से कई घंटों की देरी के बाद आखिरकार युद्ध विराम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मध्यस्थ कतर की घोषणा के मुताबिक, सीजफायर रविवार सुबह 8.30 बजे शुरू होना था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. दरअसल, इजरायल ने कहा कि पूर्व निर्धारित संघर्षविराम रविवार को तब तक प्रभावी नहीं होगा…जब तक फिलिस्तीनी ग्रुप तीन बंधकों के नामों की लिस्ट नहीं सौंप देता.

7 अक्टूबर, 2023 को बनाए गए थे बंधक

अलजजीरा के मुताबिक, हमास के प्रवक्ता ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा- कि गाजा में युद्ध विराम समझौते के पहले दिन हमास ने 3 इजरायली बंदियों के नाम जारी किए हैं, जिन्हें रिहा किया जाना है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास की सशस्त्र शाखा क़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा, कैदी अदला-बदली समझौते के तहत हमने आज रोमी गोनेन (24), एमिली दमारी (28) और डोरोन श्टनबर खैर (31) को रिहा करने का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसाप, तीनों महिलाओं को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के दौरान बंधक बना लिया गया था. गोनेन को नोवा फेस्टिवल से अगवा किया गया था, जबकि डमारी, जिनके पास ब्रिटिश-इजरायली नागिरकता हैं. साथ ही स्टीनब्रेचर को किबुत्ज कफर अजा में उनके घरों से किडनैप किया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.