CEO ने कंपनी बेचकर कर्मचारियों को दिया बोनस, बांट दिए 2000 करोड़ रुपये

2000 crore Rupees Bonus: सीईओ ने अपने हर कर्मचारी को औसतन चार करोड़ रुपये दिए हैं.

Published date india.com Published: December 26, 2025 2:22 PM IST
CEO ने कंपनी बेचकर कर्मचारियों को दिया बोनस, बांट दिए 2000 करोड़ रुपये

2000 crore Rupees Bonus: एक अमेरिकी कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों का दिल जीत लिया है. सीईओ ने अपने परिवार का बिजनेस बेचा और उससे मिली रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने कर्मचारियों में बांट दिया है. सोशल मीडिया पर लोग सीईओ को असली सांता क्लॉज बता रहे हैं.

कौन हैं ये सीईओ

ग्राहम वॉकर लुइसियाना के रहने वाले हैं. ग्राहम वॉकर ने हाल ही में अपनी फैमिली कंपनी, फाइब्रेबॉन्ड बेची. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, संभावित खरीदार के लिए उनकी शर्त यह थी कि उनके कर्मचारियों को अधिग्रहण से होने वाली कमाई का 15% हिस्सा मिलेगा.

कितने रुपये बांटे सीईओ ने

ग्राहम वॉकर ने अपने 540 कर्मचारियों के बीच $240 मिलियन (लगभग 2,155.7 करोड़ रुपये) बांटे हैं.

हर कर्मचारी को मिले कितने रुपये

वॉकर ने बताया कि उन्होंने मुश्किल समय में भी कंपनी के साथ बने रहने के लिए अपने कर्मचारियों को धन्यवाद के तौर पर यह इनाम दिया. भुगतान जून में शुरू हुआ. औसत बोनस 443,000 डॉलर यानी करीब चार करोड़ रुपये है. यह रकम पांच साल में दी जानी है, बशर्ते कर्मचारी तय समय तक संगठन के साथ रहे. पूर्व CEO ने याद किया कि जब बंटवारा शुरू हुआ तो उनके कुछ कर्मचारियों को लगा कि यह कोई मजाक है. कुछ लोग बहुत इमोशनल भी हो गए.

इस पैसे से क्या कर रहे कर्मचारी

540 कर्मचारियों में से, कुछ ने अपने बोनस का इस्तेमाल मॉर्गेज और कर्ज चुकाने के लिए किया, दूसरों ने कारें खरीदीं या फैमिली ट्रिप प्लान कीं. बता दें कि, कंपनी की बिक्री के दौरान कर्मचारियों को बड़ा भुगतान तब मिलता है जब उनके पास कंपनी के शेयर होते हैं. पर वॉकर की कंपनी में कर्मचारियों का कोई शेयर नहीं था. बता दें कि फाइब्रेबॉन्ड की शुरुआत वॉकर के पिता, क्लॉड वॉकर ने 1982 में की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.