China Develope Coil Gun 2000 Shots Per Minutes Witout Gunpowder Viral News
बिना बारूद बरसेंगी गोलियां! चीन की नई 'Coil Gun' ने उड़ाए होश, एक मिनट में 2000 शॉट्स फायर, जानें कैसे करती है काम?
Coil Gun: यह एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार है, जिसे गुप्त अभियानों के लिए तैयार किया गया है. यह गन यह एक मिनट में 1,000 से 2,000 प्रोजेक्टाइल फायर कर सकता है और दर्जनों मीटर दूर से लकड़ी के तख्तों को भेद सकता है.
Coil Gun: चीन ने एक नया इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार बनाया है. ये एक हाथ में पकड़ी जा सकने वाली कॉइल गन है. इसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तोपें बनाने में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी को छोटा करके तैयार किया गया है. चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवीने ये जानकारी दी है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकॉइल गन हथियार को गुप्त, जानलेवा न होने वाले ऑपरेशन्सके लिए बनाया गया है. यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद करेगी.
2000 फायर प्रति मिनट
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह एक मिनट में 1,000 से 2,000 प्रोजेक्टाइल फायर कर सकता है और दर्जनों मीटर दूर से लकड़ी के तख्तों को भेद सकता है.
इस गन के पावर के लेवल को भी बदला जा सकता है. जिसका मतलब है कि कम सेटिंग पर किसी के मारे जाने की संभावना कम होती है और इसके बजाय वह व्यक्ति घायल होकर बेअसर हो जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
12 इंच की बैरल
इस हल्के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉन्चर की बैरल सिर्फ 30cm (12 इंच) लंबी है और इसे आसानी से एक हाथ में पकड़ा जा सकता है.
सरकारी कंपनी, China South Industries Group Corporation ने कॉइल गन को बनाया है. इसकी सटीकता को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक लेजर पॉइंटर भी लगाया गया है.
बड़ी बातें
इसे गॉस गन भी कहा जाता है
धातु के प्रोजेक्टाइल से तेज फायर होता है
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल्स का इस्तेमाल करती है
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार कोई चमक पैदा नहीं करता
इससे धुआं भी नहीं निकलता है
आवाज और कारतूस के खोल भी नहीं निकलते
चीन इससे भी कहीं ज्यादा बड़े इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार भी बना रहा है. 2023 में, PLA नेवल यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग ने कथित तौर पर दुनिया की सबसे ताकतवर कॉइल गन का परीक्षण किया. यह गन 124 किलोग्राम वज़न के किसी भी गोले को 700 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दाग सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.