
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Panda Bonds: चीन ने बैंकों के विदेशी कर्ज देने की सीमा बढ़ा दी है. विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से चीन को दोहरा फायदा होगा. एक तो चीनी कंपनियों को विदेशों में निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी और दूसरा युआन को स्थिर रखने में भी सहायता मिलेगी. इससे विदेशी बैंकों या अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के पांडा बॉन्ड की तेजी को समायोजित करने में मदद मिलेगी.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन केंद्रीय बैंक और विदेशी मुद्रा नियामक की ओर बुधवार को एक बयान जारी किया गया है. इसके अनुसार, चीन में काम कर रहे विदेशी बैंकों और चीनी बैंकों के साथ उनके संयुक्त उद्यमों के लिए विदेशी कर्ज के लेवरेज अनुपात को 0.5 से बढ़ाकर 1.5 कर दिया.
गुरुवार को जारी एक रिसर्च नोट में, जापानी इन्वेस्टमेंट बैंक नोमुरा के एनालिस्ट्स ने कहा कि नए नियम इस साल “पांडा बॉन्ड्स” के जारी होने में आई तेज़ी को समायोजित करेंगे. बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए क्रेडिट सपोर्ट को मजबूत करने में मदद करेंगे.
चीन के घरेलू बॉन्ड बाजार में विदेशी संस्थाओं, जैसे विदेशी बैंकों या अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों की ओर से जारी किए गए युआन-मूल्य वाले बॉन्ड्स को कहते हैं.
नोमुरा के एनालिस्ट्स के अनुसार, साल की पहली तिमाही में पांडा बॉन्ड्स के जरिए नेट फ़ाइनेंसिंग बढ़कर 67 अरब युआन (9.8 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई है, जो अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही आंकड़ा है.
Natixis Corporate and Investment Bank के वरिष्ठ अर्थशास्त्री गैरी एनजी ने कहा, इस कदम से मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. अब तक बाहरी FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) एक लोकप्रिय विकल्प रहा है. वहीं, हाल के वर्षों में, चीनी कंपनियों की बढ़ती संख्या ने विदेशों के बाज़ारों में विकास के नए अवसरों की तलाश की है, क्योंकि उन्हें अपने देश में सुस्त मांग और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.
Fudan University के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में साइंस टेक इनोवेशन सेंटर के मुख्य अर्थशास्त्री शाओ यू ने बताया कि कुछ संस्थानों में विदेशी कर्ज देने की सीमाएं शायद अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच चुकी थीं. यह युआन के मूल्य में वृद्धि के दबाव को संतुलित करने में मदद कर सकता है.
शाओ ने कहा कि यह कदम ऐसे समय में पूंजी के देश से बाहर के प्रवाह को बढ़ावा देने में भी मदद करता है, जब अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण युआन के मूल्य में वृद्धि की मांग बढ़ रही है. वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच पिछले एक साल में डॉलर का रुख नीचे की ओर रहा है. गुरुवार को युआन 6.8616 प्रति डॉलर पर था.
इन सभी कदमों से चीन और युआन का प्रभाव तो दुनिया में बढ़ेगा लेकिन पाकिस्तान, अंगोला, श्रीलंका, इथियोपिया समेत दुनिया के उन देशों के लिए चिंता बढ़ सकती है जो चीन और उसकी कंपनियों के कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं. चीन के विदेशी निवेश-कर्ज का वित्तीय प्रभाव अमेरिका को भी परेशानी में डाल सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.