सिन्हुआ, नोटिमेक्स में सहयोग पर सहमति

दोनों देश विकास के साथ तालमेल मिला सकें।

Published date india.com Published: September 23, 2015 12:12 PM IST
china | Xinhua News Agency | Mexico | Notimex | सिन्हुआ, नोटिमेक्स में सहयोग पर सहमति

चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ और मेक्सिको की नोटिमेक्स के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है। यह सहमति दोनों समाचार एजेंसियों के प्रमुखों की मुलाकात में बनी। सिन्हुआ के अध्यक्ष काई मिंगझाओ और नोटिमेक्स के अध्यक्ष अलेजैंड्रो रामोस की मुलाकात मंगलवार दोपहर बीजिंग में स्थित सिन्हुआ के मुख्यालय हुई।

काई ने कहा कि सिन्हुआ दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्रीपूर्ण संपर्क को बढ़ावा देने में योगदान के लिए नोटिमेक्स के साथ समाचार संचालन का अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संपर्क को बढ़ावा देने में समाचार संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और चीन तथा मेक्सिको को इस दिशा में आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि दोनों देश विकास के साथ तालमेल मिला सकें।

वहीं, नोटिमेक्स के अध्यक्ष रामोस ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी है कि सिन्हुआ ने नई मीडिया में न्यूज ऑपरेशन के विस्तार के लिए कारगर प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षो में नोटिमेक्स और सिन्हुआ ने आपसी सहयोग को बरकरार रखा है। रामोस ने राष्ट्रीय छवि को बढ़ावा देने और तकनीकी क्रांति में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों समाचार एजेंसियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार रहने की बात कही।

रामोस ‘बेल्ट एंड रोड’ पर एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम में शामिल होने के लिए बीजिंग में मौजूद थे।

(credit image-facebook)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.