सीपीसी के 4 अधिकारी पार्टी से निष्कासित

इन चारों पर रिश्वत लेने का आरोप है।

Published: October 11, 2015, 11:54 AM IST

चीन के युन्नान प्रांत में भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इन अधिकारियों में कुनमिंग के उपमहापौर शी शिनसांग, प्रांत के निवेश एवं सहयोग ब्यूरो के उप प्रमुख काय जिआंगहुआ, दाली सिटी के पार्टी प्रमुख छू झोंगझी और प्रांतीय भौगोलिक एवं खनन ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ली शिआओमिंग शामिल हैं। यह भी पढ़े – चीन, थाईलैंड रेल मार्ग से जुड़ेंगे

सीपीसी के यून्नान प्रांतीय अनुशासन आयोग ने कहा कि शी, काय और छू को उनके पदों से हटा दिया गया है।

इन चारों पर रिश्वत लेने का आरोप है। शी और छू पर क्रमश: 50 लाख युआन (7,90,000 अमेरिकी डॉलर) और लगभग 36 लाख युआन की धनराशि रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है। इन पर व्यभिचार के आरोप भी हैं।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.