चीन भूस्खलन में लापता 12 लोगों की मौत की पुष्टि

इन लोगों का शव मलबे से बरामद किया गया है।

Published: August 28, 2015, 11:15 AM IST

दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में हुए भूस्खलन में सभी लापता 12 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। इन लोगों का शव मलबे से बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

काउंटी के प्रकाशन कार्यालय के मुताबिक, 22 अगस्त को फनिंग काउंटी के एक गांव में शाम लगभग सात बजे भूस्खलन हुआ। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास के गांवों का दौरा करने के बाद 12 लोगों के लापता होने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उन्होंने रास्ते से कुछ लोगों को गुजरते देखा था।

बचाव कार्यो में 200 से अधिक बचाव कर्मी, 11 उत्खनक और चार खोजी कुत्तों की मदद ली गई।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.