Company Closed Due To Weak Password Lay Off 700 Employee Digital Crime
एक कमजोर पासवर्ड ने बंद कर दी कंपनी! जानें कैसे साइबर हमले ने छिनी 700 लोगों की नौकरी
क्या आपने कभी सोचा है कि एक कमजोर पासवर्ड के चक्कर में एक पूरी कंपनी बंद हो सकती है. जी हां, ऐसा हुआ है ब्रिटेन में जहां 158 साल पुरानी कंपनी KNP लॉजिस्टिक्स एक छोटी सी गलती की वजह से बंद हो गई. ये गलती थी कमजोर पासवर्ड.
Cyber Attack: आजकल की डिजिटल दुनिया में जहां एकतरफ चीजें थोड़ी आसान हो गई हैं. वहीं, इसकी वजह से लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी हो गई है. इसके चलते बड़ी संख्या में हर रोज लोग डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक हैरान करने वाली घटना के बारे में बता रहे हैं जहां केवल एक आसान पासवर्ड की वजह से 700 लोगों की जॉब चली गई और एक पूरी कंपनी बंद हो गई.
ये कंपनी थी 158 साल पुरानी KNP लॉजिस्टिक्स. बता दें कि Akira नाम के रैंसमवेयर गैंग ने साल 2023 में इस कंपनी पर साइबर हमला किया. जिसके बाद इस कंपनी का पूरा डाटा लॉक हो गया. इसके बाद इन हैकर्स ने कंपनी के मालिक से लाखों पाउंड की फिरौती मांगी और जब फिरौती नहीं दी गई तो 700 लोगों की नौकरी चली गई और कंपनी बंद कर दी गई.
आसान पासवर्ड ने छिनी लोगों की नौकरी
BBCकीएकरिपोर्टकी मानें तोएककर्मचारीकेआसान पासवर्ड डालने के चलते एक कंपनी को पूरा बंद करना पड़ा. हैकर्सने गेस करके पहले तो कंपनी केकमजोरपासवर्डकोतोड़ा. इसकेबादवेकंपनीकेसिस्टममेंघुसगए और पूरेडेटा को लॉककरदियाऔरकर्मचारियोंकोसिस्टमसेबाहरकरदिया. इसके बाद उन्होंने कंपनी के मालिक तो फिरौती के लिए मैसेज भेजा. जब मालिक ने हैकर्स को फिरौती नहीं दी. तो इस कंपनी को बंद करना पड़ा. जिससे करीब 700 लोगों की नौकरी छिन गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.