EnglishHindi

Coronavirus का कहर: दु‍न‍िया में मृतकों का आंकड़ा 1.65 लाख के पार, 24 लाख से ज्‍यादा संक्रमित

कोविड 19 से अमेरिका में मरने वालों की संख्‍या 40 हजार के पार, यूरोप में 1 लाख 4 हजार लोगों की मौत

Published: April 20, 2020, 9:33 PM IST

पेरिस: दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कहर ढाया है. सोमवार को इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 165,216 ( एक लाख 65 हजार) हो गई. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 193 देशों में 2,403,410 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 5,37,700 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

एएफपी द्वारा संकलित, आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 193 देशों में 2,403,410 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 5,37,700 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

हालांकि,  माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर जारी आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है, क्योंकि कई देश केवल अधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अमेरिका अब कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कोविड-19 से मृतकों की संख्या 40,683 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 7,59,786 है. इनमें से 70,980 लोग संक्रमणमुक्त हो
चुके हैं.

अमेरिका में सबसे अधिक मौतें
– अमेरिका में मृतकों की संख्या 40,683
– यूएस में कुल संक्रमितों की संख्या 7,59,786

इटली कोविड-19 से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश
– इटली में 1,78,972 लोग संक्रमित
– इटली 23,660 लोगों की मौत

स्‍पेन
– स्पेन में 2,00,210 लोग संक्रमित
– स्‍पेन में 20,852 लोगों की मौत

फ्रांस
– फ्रांस में 19,718 लोगों की मौत
– फ्रांस में कुल संक्रमित 1,52,894

ब्रिटेन
– ब्रिटेन में 16,060 लोगों की मौत
– ब्रिटेन में कुल संक्रमित 1,20,067

चीन
– चीन में जहां पर दिसंबर में सबसे पहले संक्रमण की शुरुआत
– चीन में 4,632 लोगों की कोविड-19 से मौत
– चीन में 82,747 लोग संक्रमित

यूरोप में 11 लाख 83 हजार 307 संक्रमित, 1 लाख 4 हजार 28 की मौत
यूरोप में कोरोना वायरस से 11,83,307 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,04,028 लोगों ने जान गंवाई है.

अमेरिका और कनाडा में 7,93,169 मामले
अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से कोरोना वायरस के 7,93,169 मामले सामने आए हैं, जिनमें 42,212 लोगों की मौत हुई है।

एशिया का ये है हाल
पूर्वी और दक्षिण एशिया में 1,66,453 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 7,030 लोगों की मौत हुई है. पश्चिम एशिया में 126,793 लोग संक्रमित हैं, जिनमें 5,664 लोगों की मौत हुई है.

लैट‍िन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 5,068 की मौत
लैट‍िनअमेरिका और कैरिबियाई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 103,857 मामले आए हैं, जिनमें से 5,068 की मौत हुई है.

अफ्रीका में सबसे कम मौतें संक्रमितों की संख्या 21,957 है, जिनमें 1,124 लोगों की मौत हुई है. ओशियाना क्षेत्र में 7,879 मामले आए हैं और 90 की मौत हुई है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.