क्या ईरान खरीद सकता है किसी से परमाणु हथियार, ट्रंप क्यों डील में जोड़ना चाहते हैं नई शर्त?
Iran Nuclear Weapons: ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाएगा और न ही खरीदेगा. अमरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि बातचीत समझौते के करीब है.
ट्रंप ने कहा है कि वह चाहते हैं ईरान कभी परमाणु हथियार न रखने पाए. (photo credit AI, for representation only)
Iran Nuclear Weapons: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को हुई एक बैठक के दौरान, अपने दूतों और ईरानी समकक्षों के साथ तैयार किए गए प्रस्तावित समझौते में कई बदलाव करने को कहा है. एक दिन बाद शनिवार को कई रिपोर्ट में ये दावे किए गए हैं.
क्या कहा ट्रंप ने
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न करे. दोनों देश परमाणु समझौता होने के बहुत करीब है, लेकिन अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है.
बड़ी बातें
- -ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं
- -अगर समझौता नहीं हुआ तो डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ के साथ आगे बढ़ेंगे
क्या ईरान परमाणु हथियार पर हो गया है राजी
ट्रंप ने कहा कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और न ही हासिल करेगा. उन्होंने कहा, मेरी सबसे बड़ी गारंटी यह होनी चाहिए कि उनके पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा. वे इस पर सहमत हो गए हैं.
परमाणु हथियार न खरीदने की शर्त
ट्रंप ने कहा, “पहले वे कहते थे कि हम परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे. मैंने कहा, अगर आप कहीं से खरीद लें तो क्या होगा? अब इसमें यह भी शामिल है कि हम न तो बनाएंगे और न ही किसी भी तरह से कोई सैन्य हथियार खरीदेंगे.
जब उनसे पूछा गया कि सैन्य कार्रवाई कब हो सकती है, तो ट्रंप ने कहा कि अगर समझौता अमेरिका के हितों की रक्षा नहीं करता, तो वह स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता हो जाता है, तो होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोल दिया जाएगा.
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिकत इस घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप ने समझौते की शर्तों को और सख्त बनाने के लिए बदलावों की मांग की है, और इस नए मसौदे को वापस ईरान भेज दिया गया है.
हालांकि 'टाइम्स' ने प्रस्तावित बदलावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन 'एक्सियोस' ने रिपोर्ट दी है कि संशोधित हिस्सों में एनरिच्ड यूरेनियम (समृद्ध यूरेनियम) और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने से जुड़ी कड़ी शर्तें शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें